📱Download Our App
गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

पटना के मुन्ना चौक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट ( NEET ) की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद राजधानी में भारी तनाव व्याप्त है। छात्रा जहानाबाद की रहने वाली थी। परिजनों ने हॉस्टल मालिक पर दुष्कर्म और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे फिलहाल ड्रग ओवरडोज या आत्महत्या का मामला बता रही है।

6 फुट लंबे कोबरा को गले में डाल करतब दिखा रहा था बुजुर्ग, सांप ने तीन बार डसा, मौत

6 फुट लंबे कोबरा को गले में डाल करतब दिखा रहा था बुजुर्ग, सांप ने तीन बार डसा, मौत

एक दिल दहला देने वाली घटना में, 50 वर्षीय राज सिंह को जहरीले कोबरा के साथ स्टंट करना महंगा पड़ गया। बुजुर्ग ने सांप को गले में डालकर बहादुरी दिखाने की कोशिश की, लेकिन तभी कोबरा ने उन्हें तीन बार डस लिया। जहर फैलने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

ईरान का हवाई क्षेत्र बंद, एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने जारी की चेतावनी

ईरान का हवाई क्षेत्र बंद, एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने जारी की चेतावनी

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और देश के भीतर जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र व्यावसायिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया है। इसके चलते एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी प्रमुख भारतीय एयरलाइनों की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर उड़ानों में देरी और रद्द होने की चेतावनी दी है।

शाहरुख-सलमान सब पीछे, इस सुपरस्टार ने 6 बार दी 100 करोड़ की ओपनिंग

शाहरुख-सलमान सब पीछे, इस सुपरस्टार ने 6 बार दी 100 करोड़ की ओपनिंग

भारतीय सिनेमा में साउथ के सुपरस्टार प्रभास की 1,2 नहीं बल्कि 6 फिल्मो ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।

फिल्म का नाम रिलीज साल कलेक्शन (वर्ल्डवाइड)
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन 2017 ₹217 करोड़
साहो 2019 ₹130 करोड़
आदिपुरुष 2023 ₹140 करोड़
सलार: पार्ट 1 – सीजफायर 2023 ₹178.7 करोड़
कल्कि 2898 AD 2024 ₹191.5 करोड़
द राजा साब 2026 ₹112 करोड़+
News Source: न्यूज़ 24
संक्रांति की रात करें ये अचूक उपाय, चमक उठेगी किस्मत और बरसेगा धन

संक्रांति की रात करें ये अचूक उपाय, चमक उठेगी किस्मत और बरसेगा धन

मकर संक्रांति की रात मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दूध और गंगाजल मिश्रित जल से चंद्र देव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इस रात घी का दीपक जलाकर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही, गुड़ और तिल का दान व उत्तर दिशा में चांदी का सिक्का रखने जैसे उपायों से व्यापार और करियर में तरक्की के योग बनते हैं।

News Source: आज तक
चंदौली के सरकारी कॉलेज में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

चंदौली के सरकारी कॉलेज में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

चंदौली के सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। बरसों से प्राचार्य का पद खाली है और लाइब्रेरी-कंप्यूटर लैब बदहाल पड़े हैं। क्षेत्रीय सांसद ने इस गंभीर मुद्दे को संसद और शासन तक ले जाने की चेतावनी दी है।

सीबीआई का बड़ा एक्शन, घूस लेते पोस्टमैन गिरफ्तार

सीबीआई का बड़ा एक्शन, घूस लेते पोस्टमैन गिरफ्तार

CBI की पटना यूनिट ने सासाराम में एक पोस्टमैन को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह डाक अधीक्षक के लिए एक कर्मचारी की ACR और प्रमोशन फाइल क्लियर करने के एवज में घूस ले रहा था। कार्रवाई के दौरान डाक अधीक्षक मौके से फरार हो गया। सीबीआई ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माघ मेला 2026: मकर संक्रांति पर 91 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

माघ मेला 2026: मकर संक्रांति पर 91 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज माघ मेले में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। शाम 4 बजे तक करीब 91 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र स्नान किया। प्रशासन के मुताबिक, देर रात तक यह आंकड़ा दो करोड़ के पार पहुंच सकता है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की भीषण भिड़ंत, 6 महिलाओं की मौत

तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की भीषण भिड़ंत, 6 महिलाओं की मौत

राजस्थान के सीकर जिले में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर एक बेहद दुखद हादसा हुआ। बुधवार ( 14 जनवरी 2026 ) को जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फतेहपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार की छह महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ( कार चालक सहित ) गंभीर रूप से घायल हैं।

हॉस्टल में असम के छात्र पर जानलेवा हमला, 5 छात्र सस्पेंड

हॉस्टल में असम के छात्र पर जानलेवा हमला, 5 छात्र सस्पेंड

एमपी के अमरकंटक की IGNTU यूनिवर्सिटी में असम के एक छात्र हिरोज ज्योति दास के साथ हॉस्टल में बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने छात्र का पता पूछकर उस पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई। इस मामले काफी हंगामा हुआ और विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद प्रशासन ने अनुराग पांडेय समेत 5 छात्रों को यूनिवर्सिटी से निकाल दिया है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें