📱Download Our App
भाई ने नहीं दी गाड़ी की चाबी, तो चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान

भाई ने नहीं दी गाड़ी की चाबी, तो चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान

इंदौर की गोल्डन पाम सोसाइटी में एक युवक का सुबह अपने भाई से गाड़ी की चाबी को लेकर झड़गा हो गया। दरअसल, उसने चाबी देने से मना कर दिया था, इस बात से नाराज होकर 29 साल के वैभव ने चौथी मंजिल की बालकनी से कूदकर जान दे दी। परिवार के मुताबिक वह शराब का आदी था और उस वक्त भी नशे में था।

MI vs UPW: टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला

MI vs UPW: टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला

WPL 2026 में आज मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यूपी वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने फैसला किया है। MI की टीम तीन में से दो मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वही यूपी वॉरियर्स तीनों मुकाबले हारकर आखिरी नंबर पर है। यूपी वॉरियर्स को यह मैच जीतना होगा ताकि वह अपना खाता खोल सकें।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
U19 World Cup: मात्र 2 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास

U19 World Cup: मात्र 2 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास

अंडर 19 विश्व कप का पहला मुकाबला आज भारत और यूएसए के बीच खेला जा रहा है। आज वैभव सूर्यवंशी ने चार बॉल पर मात्र दो ही रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उन्होंने सबसे कम उम्र में ICC अंडर 19 विश्व कप खेलने का इतिहास रचा है। इससे पहले कनाडा खिलाड़ी नितीश कुमार ने 15 साल और 245 दिन की उम्र में विश्व कप खेला था।

कानपुर: पत्नी के दरवाजा न खोलने से आहत पति ने खाया जहर

कानपुर: पत्नी के दरवाजा न खोलने से आहत पति ने खाया जहर

कानपुर के चकेरी में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद ससुराल के बाहर जान दे दी। ढाई साल पहले लव मैरिज करने वाला विक्रम पत्नी को मनाने पहुंचा था, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। आहत होकर उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

News Source: पत्रिका
क्या बियर पीने से खत्म हो जाती है पथरी? जाने एक्सपर्ट की राय

क्या बियर पीने से खत्म हो जाती है पथरी? जाने एक्सपर्ट की राय

कई लोग मानते हैं बियर पीने से पथरी (स्टोन) निकल जाती है, क्योंकि इससे पेशाब ज्यादा आता है। लेकिन एक्सपर्ट डॉ. दीपेश कालरा का कहना है 5mm से छोटे स्टोन कभी-कभी पेशाब के साथ निकल सकते हैं, लेकिन बड़े स्टोन फंसने से तेज दर्द और इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए पथरी के इलाज के लिए बियर नहीं, डॉक्टर की सलाह लें।

सुरक्षा कारणों से ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर लॉन्च टला

सुरक्षा कारणों से ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर लॉन्च टला

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट सुरक्षा चिंताओं के चलते रद्द कर दिया गया है। अंडरवर्ल्ड डॉन हुसैन उस्तारा की बेटी ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजकर छवि खराब करने का आरोप लगाया और 2 करोड़ रुपये की मांग की है। धमकी और विवाद के बीच मेकर्स ने फिलहाल इवेंट टालने का फैसला लिया।

फैटी लिवर से हैं परेशान? आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

फैटी लिवर से हैं परेशान? आज ही अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

फैटी लिवर की समस्या को सही डाइट और जीवनशैली में बदलाव करके नियंत्रित किया जा सकता है। लिवर की चर्बी कम करने के लिए फाइबर युक्त भोजन, हरी सब्जियां और फलों का सेवन करें। शराब, अधिक चीनी और तले-भुने भोजन से पूरी तरह परहेज करना अनिवार्य है। साथ ही, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट का व्यायाम लिवर के स्वास्थ्य को तेजी से सुधारने में मदद करता है।

News Source: न्यूज़ 24
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने 15 जनवरी 2026 को बुराड़ी इलाके में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी दीपक के पैर में गोली लगी, जबकि बुलेटप्रूफ जैकेट ने एक कांस्टेबल की जान बचाई। ये आरोपी पश्चिम विहार और विनोद नगर में हुई हालिया फायरिंग व रंगदारी की घटनाओं में शामिल थे।

सावधान! आपकी ये 5 ‘हेल्दी’ आदतें धीरे-धीरे आपके दांतों को कर रही हैं खोखला

सावधान! आपकी ये 5 ‘हेल्दी’ आदतें धीरे-धीरे आपके दांतों को कर रही हैं खोखला

जोर से ब्रश करना, ज्यादा जूस पीना और नींबू-सोडा जैसे घरेलू नुस्खे अपनाना आपके दांतों के इनेमल को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये आदतें दांतों की सुरक्षा परत को घिस देती हैं, जिससे झनझनाहट और पीलापन बढ़ने लगता है। सही तकनीक और फ्लोराइड युक्त पेस्ट ही बचाव का रास्ता है।

गांव के देसी अंदाज में दिखे सुनील ग्रोवर, वीडियो हुआ वायरल

गांव के देसी अंदाज में दिखे सुनील ग्रोवर, वीडियो हुआ वायरल

कपिल शर्मा के शो में आमिर खान की मिमिक्री के बाद ‘सुनील ग्रोवर’ का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वे ठंड के बीच देसी अंदाज में चूल्हे पर गोल-गोल रोटियां बेलते और सेकते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा “फ्रेंड्स, रोटी खा लो।”

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें