📱Download Our App
रूस में भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, 4 गंभीर घायल

रूस में भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, 4 गंभीर घायल

रूस के ऊफा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के हॉस्टल के स्पोर्ट्स हॉल में शनिवार रात चाकूबाजी की वारदात हुई है । इस हमले में चार भारतीय छात्रों समेत आठ लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बीच-बचाव की कोशिश में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं । घटना की जानकारी रूस में भारतीय दूतावास ने दी है ।

 

मौसम का मिजाज बदला, आईएमडी ने कई राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

मौसम का मिजाज बदला, आईएमडी ने कई राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

देश के कई राज्यों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का संकट मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी आशंका है।

News Source: पत्रिका
MPPSC भर्ती: मध्य प्रदेश में टाउन प्लानर पदों पर निकली नौकरियां

MPPSC भर्ती: मध्य प्रदेश में टाउन प्लानर पदों पर निकली नौकरियां

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने टाउन प्लानर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रूस में भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, चार घायल

रूस में भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, चार घायल

रूस के ऊफ़ा शहर में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने चार भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कोटा में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 1 मौत, 11 घायल

कोटा में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 1 मौत, 11 घायल

राजस्थान के कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 11 घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर है। इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
भोपाल : फर्जी डॉक्टर बनकर अस्पताल में ठगी, मरीजों से पैसे ऐंठे

भोपाल : फर्जी डॉक्टर बनकर अस्पताल में ठगी, मरीजों से पैसे ऐंठे

भोपाल के सबसे बड़े अस्पताल में एक शख्स ने खुद को डॉक्टर बताकर इलाज के नाम पर मरीजों के परिजनों से ऑनलाइन पैसे ऐंठ लिए। पुलिस को शिकायत मिलते ही टीम ने आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि उसके पास मरीजों के रिकॉर्ड भी मौजूद थे, जिससे अस्पताल स्टाफ की मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।

News Source: IBC24
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 60 ट्रेनें दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 60 ट्रेनें दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकरण के चलते करीब 5 दर्जन ट्रेनों को आनंद विहार और पुरानी दिल्ली जैसे स्टेशनों पर शिफ्ट किया जा रहा है। स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए होने वाले निर्माण कार्य के कारण यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है।

RCB की महिला टीम को मिले बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर

RCB की महिला टीम को मिले बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में शानदार खिताबी जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की महिला टीम पर इनामों की बौछार हो रही है। बजाज ऑटो ने टीम की हर खिलाड़ी को खास तौर पर डिजाइन किए गए ‘बजाज चेतक C25’ इलेक्ट्रिक स्कूटर उपहार में दिए हैं। जीत के जश्न के बीच खिलाड़ियों को यह सरप्राइज काफी पसंद आ रहा है।

40 की उम्र में मौनी रॉय का बिकिनी लुक वायरल, फैंस बोले- आग लगा दी

40 की उम्र में मौनी रॉय का बिकिनी लुक वायरल, फैंस बोले- आग लगा दी

मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरों से सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। 40 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज देखकर फैंस दंग हैं। समंदर किनारे क्लिक कराई गई इन तस्वीरों पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं और मौनी के किलर लुक की तारीफ कर रहे हैं।

News Source: आज तक
सागर: दुकान बंद करने को लेकर विवाद, हथियारबंद बदमाशों का युवक पर हमला

सागर: दुकान बंद करने को लेकर विवाद, हथियारबंद बदमाशों का युवक पर हमला

सागर जिले में दुकान बंद करने की मामूली बात पर खूनी संघर्ष हो गया। यहां 7-8 दबंगों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें