
पत्नी को जलाने वाले पति को हाईकोर्ट ने किया बरी, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला पलटते हुए सुनाई सजा
सुप्रीम कोर्ट ने केरोसिन डालकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को बरी करने के हाईकोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि मृतका का ‘डाइंग डिक्लेरेशन’ विश्वसनीय है, तो ठोस सबूतों की कमी मामले को कमजोर नहीं करती। कोर्ट ने आरोपी की सजा बरकरार रखी है।


