समनापुर: घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाए दो कर्मचारी
सिवनी के समनापुर धान खरीदी केंद्र में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी हसीब अंसारी और ऑपरेटर मुकेश ठाकुर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसने एक किसान से धान का पैसा दिलवाने के बदले 1800 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। किसान की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और पैसे लेते ही दोनों को दबोच लिया।






