📱Download Our App
BMC चुनाव के बीच राहुल गाँधी का बड़ा हमला

BMC चुनाव के बीच राहुल गाँधी का बड़ा हमला

BMC चुनाव के नतीजों के बीच राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर “वोट चोरी” और नागरिकों को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है। मतदान के दौरान उंगलियों से स्याही मिटने की शिकायतों को उन्होंने लोकतंत्र के लिए घातक बताया। राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा कि चुनावी धांधली एक राष्ट्रविरोधी कृत्य है और इससे संस्थाओं पर जनता का विश्वास खत्म हो रहा है।

भारत के टॉप 5 अमीर एक्टर्स, लिस्ट में सिर्फ एक साउथ सुपरस्टार शामिल

भारत के टॉप 5 अमीर एक्टर्स, लिस्ट में सिर्फ एक साउथ सुपरस्टार शामिल

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक सभी एक्टर्स फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ और भी कई कामों से अच्छी कमाई करते है। आइये जानते है देश के टॉप 5 आमिर एक्टर्स में किसका-किसका नाम शामिल है:

  • शाहरुख खान – 12,490 करोड़ रुपये
  • नागार्जुन – करीब 3,500 करोड़ रुपये
  • सलमान खान – 2,900 करोड़ रुपये
  • अक्षय कुमार – 2,500 करोड़ रुपये
  • अमिताभ बच्चन – 1,630 करोड़ रुपये
बड़ी खबर : दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

बड़ी खबर : दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को कोर्ट ने 5 साल जेल की सजा सुनाई है। उन पर फर्जी दस्तावेज बनाने और जबरदस्ती मार्शल लॉ थोपने जैसे आरोप हैं। न्यायाधीश ने फैसला सुनते हुए कहा यून को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। अभी उन पर विद्रोह से जुड़े कई और केस चल रहे हैं, जिनमें उन्हें उम्रकैद भी हो सकती है।

भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से एक और मौत, आंकड़ा पंहुचा 24

भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से एक और मौत, आंकड़ा पंहुचा 24

इंदौर के भागीरथपुरा में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दूषित पानी पीने से 78 वर्षीय सुभद्रा बाई की मौत हो गई, जबकि क्षेत्र के दर्जनों लोग बीमार हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन में सीवर का पानी मिल रहा है। प्रशासन ने अब जाकर पानी के सैंपल लिए हैं और जांच शुरू की है, लेकिन एक परिवार ने अपनी बुजुर्ग महिला को खो दिया है।

News Source: न्यूज़ 24
School Holiday: ठंड की वजह से इन राज्यों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

School Holiday: ठंड की वजह से इन राज्यों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

उत्तर भारत में पड़ रही जबरजस्त ठंड और कोहरे से कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां आगे बढ़ा दी हैं। यूपी के प्रयागराज में 20 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे, जबकि यूपी के 6 अन्य जिलों और चंडीगढ़ में 18 जनवरी तक छुट्टी घोषित है। तमिलनाडु में पोंगल और ठंड के चलते 17 जनवरी तक स्कूल नहीं खुलेंगे।

News Source: जागरण
नड्डा और मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन की रूपरेखा पर की चर्चा

नड्डा और मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन की रूपरेखा पर की चर्चा

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की बैठक में राज्य के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा कटनी मेडिकल कॉलेज का आगामी भूमिपूजन और प्रदेश में यूरिया एवं डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना था। नड्डा ने विकास कार्यों और कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

स्मृति मंधाना का नया ठिकाना, ‘द हंड्रेड’के लिए इस दिग्गज टीम ने किया साइन

स्मृति मंधाना का नया ठिकाना, ‘द हंड्रेड’के लिए इस दिग्गज टीम ने किया साइन

भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना ‘द हंड्रेड’ 2026 में नई जर्सी में नजर आएंगी। मैचेस्टर सुपर जायंट्स ने आगामी सीजन के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। मंधाना इससे पहले सदर्न ब्रेव का हिस्सा थीं और उनके शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए मैचेस्टर ने उन पर भरोसा जताया है। मंधाना की मौजूदगी से टीम की बल्लेबाजी इकाई और अधिक आक्रामक होने की उम्मीद है।

News Source: न्यूज़ 24
न्यूकैसल में सीएम पंक का जलवा, Roman Reigns के साथी की शर्मनाक हार

न्यूकैसल में सीएम पंक का जलवा, Roman Reigns के साथी की शर्मनाक हार

न्यूकैसल में हुए WWE लाइव इवेंट में सीएम पंक ने जे’वॉन एवंस के साथ मिलकर ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड को मात दी। वहीं, रोमन रेंस के साथी सैमी ज़ेन को गुंथर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को हराया, हालांकि टाइटल मैकइंटायर के पास ही रहा। वायट सिक्स और बैकी लिंच ने भी अपने-अपने मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज की।

News Source: न्यूज़ 24
शुरू हुई XUV 7XO की डिलीवरी, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

शुरू हुई XUV 7XO की डिलीवरी, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

महिंद्रा ने भारत में अपनी नई एसयूवी ‘XUV 7XO’ की डिलीवरी आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। प्रीमियम फीचर्स, ADAS सुरक्षा तकनीक और शक्तिशाली इंजन विकल्पों से लैस यह कार कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कड़ा मुकाबला पेश कर रही है। 13.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) शुरुआती कीमत और आधुनिक इंटीरियर के कारण ग्राहकों में इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

BMC चुनाव में नवाब मलिक के परिवार की बड़ी हार

BMC चुनाव में नवाब मलिक के परिवार की बड़ी हार

BMC चुनाव 2026 के नतीजों में अजीत पवार गुट को करारा झटका लगा है। एनसीपी नेता नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक कुर्ला वॉर्ड से चुनाव हार गए हैं। कुर्ला को मलिक परिवार का गढ़ माना जाता था, लेकिन इस बार मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया। यह हार मुंबई नगर निगम में अजीत पवार की पार्टी के विस्तार की कोशिशों के लिए एक बड़ी बाधा साबित हो सकती है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें