📱Download Our App
ED ने ज़ब्त किया उद्योगपति अनिल अंबानी का घर

ED ने ज़ब्त किया उद्योगपति अनिल अंबानी का घर

देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं । प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके मुंबई स्थित आलीशान आवास ‘Abode’ को अटैच कर लिया है । अधिकारियों के मुताबिक, इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 3716.83 करोड़ रुपये है ।

रूस-यूक्रेन की जंग में अब तक कितने सैनिकों की हो चुकी है मौत?

रूस-यूक्रेन की जंग में अब तक कितने सैनिकों की हो चुकी है मौत?

आज, 24 फरवरी 2026 को रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे हो गए हैं। विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के आंकड़ों के अनुसार, यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप का सबसे घातक संघर्ष बन गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि दोनों पक्षों के मिलाकर 4.25 लाख से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं। CSIS के अनुसार, लगभग 3.25 लाख रूसी सैनिक मारे गए हैं, जबकि यूक्रेन के 1 लाख से 1.40 लाख सैनिक मारे गए है ।

जाने आज क्यों क्रेश हुआ भारतीय शेयर बाजार?

जाने आज क्यों क्रेश हुआ भारतीय शेयर बाजार?

आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई है। सेंसेक्स में करीब 1,350 अंकों और निफ्टी में 1.5% से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई । इस गिरावट के पीछे ये प्रमुख कारण हैं –

  • ट्रंप का 15% ग्लोबल टैरिफ का ऐलान
  • अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध तनावा और कच्चा तेल
  • डॉलर की मजबूती और FII की निकासी
  • आईटी (IT) सेक्टर में भारी बिकवाली
News Flash : आज की बड़ी खबरे

News Flash : आज की बड़ी खबरे

  • राहुल गांधी के बाद अब AAP सांसद संजय सिंह से मिले कोटद्वार के मोहम्मद दीपक
  • 590 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में IDFC फर्स्ट बैंक के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज
  • लखनऊ में नीले ड्रम में मिला पैथोलॉजी संचालक का शव, बेटे पर हत्या का आरोप
  • कोलकाता कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया
  • लखनऊ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
News Source: @ChoteNews रिसर्च
ईरान सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 की मौत

ईरान सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 की मौत

ईरान में युद्ध के माहौल के बीच ईरानी आर्मी का एक हेलिकॉप्टर इस्फहान प्रांत में क्रैश कर गया है । सेना का हेलिकॉप्टर एक फ्रूट होलसेल मार्केट में क्रैश हुआ है । इस हादसे में अबतक 4 लोगों की मौत हो गई है । हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद ईरान के न्यूक्लियर प्लांट वाले प्रांत इस्फहान में हेलिकॉप्टर का मलबा फैल गया है ।

News Source: आज तक
ब्रेकिंग न्यूज़ : लाल किला और दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी

ब्रेकिंग न्यूज़ : लाल किला और दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली पुलिस को सोमवार को दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल मिला । यह धमकी कथित तौर पर एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं । धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली विधानसभा परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया । बॉम्ब स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली ।

News Source: आज तक
5000 रुपये की मंथली SIP में कितने साल में मिलेंगे 1 करोड़?

5000 रुपये की मंथली SIP में कितने साल में मिलेंगे 1 करोड़?

एक्सपर्ट के अनुसार SIP में निवेश कल के लिए बेहतर पूंजी तैयार कर सकता है । यदि आप किसी 12% सालाना रिटर्न वाली SIP में हर महीने 5000 रुपये निवेश करते है तो क़रीब 25 साल में आप 1 करोड़ रुपये का फंड हो जाएगा । वंही यदि आप किसी 14% सालाना रिटर्न वाली SIP में हर महीने 5000 रुपये निवेश करते है तो क़रीब 23 साल में आप 1 करोड़ रुपये का फंड हो जाएगा ।

आज 16,000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोना भी चमका

आज 16,000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोना भी चमका

सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को MCX पर चाँदी की क़ीमत 16,000 रुपये बढ़कर 2,68,875 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई । वंही सोना 3724 रुपये की तेजी के साथ 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया है ।

TMC – BJP नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का हुआ निधन

TMC – BJP नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का हुआ निधन

TMC – BJP के दिग्गज नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का रात करीब 2.35 के आसपास निधन हुआ है। मुकुल राय 72 साल के थे। वे लंबे समय से कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती थे। मुकुल रॉय पिछले कुछ महीनों से कोमा में थे। डॉक्टरों ने बताया कि अनुभवी टीएमसी नेता की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।

MP में भरभरा कर गिरा 4 साल पहले बना ओवर ब्रिज

MP में भरभरा कर गिरा 4 साल पहले बना ओवर ब्रिज

मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार की शाम नेशनल हाईवे 45 पर 4 साल पहले बना रेलवे ओवर ब्रिज अचानक भरभरा कर गिर गया । इस हादसे के बाद जबलपुर और राजधानी भोपाल को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है । गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ । सूचना अपर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ पहुंचकर ट्रैफिक रोका । इस हादसे के बाद निर्माणदायी संस्था पर सवाल उठ रहे हैं ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें