📱Download Our App
एमपी में नौकरी की बहार, तकनीकी शिक्षा विभाग में 1100+ वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

एमपी में नौकरी की बहार, तकनीकी शिक्षा विभाग में 1100+ वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आया है। MP कर्मचारी चयन मंडल ने तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग में 1100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन 17 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेंगे और परीक्षा 27 फरवरी को दो शिफ्टों में होगी। केवल एमपी के मूल निवासी ही इसमें आवेदन कर सकते हैं।

News Source: पत्रिका
नकली शराब और ओवररेटिंग का खेल खत्म, MP सरकार लाएगी स्मार्ट होलोग्राम सिस्टम

नकली शराब और ओवररेटिंग का खेल खत्म, MP सरकार लाएगी स्मार्ट होलोग्राम सिस्टम

मध्य प्रदेश सरकार शराब माफिया और नकली शराब पर लगाम लगाने के लिए एक नई ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ प्रणाली लागू करने जा रही है। इसके तहत अब शराब की हर बोतल पर एक स्मार्ट होलोग्राम और क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इससे फैक्ट्री से लेकर ग्राहक के हाथ तक पहुँचने तक की पूरी जानकारी डिजिटल रूप से ट्रैक की जा सकेगी, जिससे ‘ओवररेटिंग’ और कर चोरी जैसी समस्याओं पर रोक लगेगी।

News Source: पत्रिका
राहुल गांधी पर बरसे CM मोहन, इंदौर घटना पर दिया जवाब

राहुल गांधी पर बरसे CM मोहन, इंदौर घटना पर दिया जवाब

बैतूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा हादसे पर सवाल उठाने से पहले राहुल गांधी को भोपाल गैस त्रासदी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में हुई उस भीषण त्रासदी के दोषियों को सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता दिया गया था।

मौत के साये से लौटे सैकड़ों भारतीय, सुनाई आपबीती

मौत के साये से लौटे सैकड़ों भारतीय, सुनाई आपबीती

ईरान में जारी भारी विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बीच भारत सरकार ने वहां फंसे सैकड़ों भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस बुला लिया है। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे छात्रों और तीर्थयात्रियों ने वहां के हालात को बेहद डरावना बताया, जहां इंटरनेट बंद था और सड़कों पर खतरा बना हुआ था। सुरक्षित वतन लौटने पर नागरिकों ने भारत सरकार और दूतावास की त्वरित मदद के लिए आभार जताया है।

News Source: जागरण
टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, श्रेयस अय्यर की टी20 टीम में वापसी

टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, श्रेयस अय्यर की टी20 टीम में वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़े बदलाव हुए हैं। वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिनकी जगह रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है। वहीं, तिलक वर्मा के घायल होने पर श्रेयस अय्यर की दो साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। वे पहले तीन मैचों के लिए स्क्वाड का हिस्सा रहेंगे।

News Source: जागरण
टेंपो और कार के बीच जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत

टेंपो और कार के बीच जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत

बिहार के वैशाली में एक बेकाबू टेम्पो और कार की टक्कर हो गई, हादसे में 65 साल के विश्वनाथ साह की मौत हो गयी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि टेम्पो ड्राइवर नशे में था जिस वजह से हादसा हुआ। फ़िलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर लिए है और पुरे मामले की अच्छे से जांच पड़ताल की जा रही है।

मैगी कांड में नातिन दोषी, कोर्ट 7 साल के लिए भेजा जेल

मैगी कांड में नातिन दोषी, कोर्ट 7 साल के लिए भेजा जेल

ग्वालियर में प्रेमी के साथ भागने के लिए लड़की ने अपने नाना और मामा को मैगी में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं थी, जिसके बाद उसके नाना की मौत हो गई। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी नातिन काजल को 7 साल की सजा सुनाई है। काजल घर से कीमती सामान के साथ फरार हो गई थी, फ़िलहाल पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

दलिया या उपमा: वजन घटाने के लिए क्या है बेस्ट?

दलिया या उपमा: वजन घटाने के लिए क्या है बेस्ट?

वजन घटाने के लिए दलिया और उपमा दोनों ही अच्छे ऑप्शन हैं, लेकिन दलिया ज्यादा फायदेमंद है। इसमें फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है। वहीं सूजी में फाइबर कम होता है, जिससे उपमा जल्दी पच जाता है। अच्छे परिणाम के लिए आप सब्जियों से भरपूर दलिया उपमा खा सकते है।

ट्रैक्टर लोन के नाम पर किसान से लाखों की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर लोन के नाम पर किसान से लाखों की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

मंडला में हिरदेनगर पुलिस ने ट्रैक्टर लोन के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक किसान को ज्यादा लोन दिलाने का लालच दिया और खुद को बैंक कर्मचारी बताकर करीब 4 लाख रुपये लूट लिए। जिसके साथ किसान को फर्जी रसीद भी दी थी। पुलिस ने आरोपियों से नगद बरामद कर लिया और आगे की जांच जारी है।

आखिर टूथब्रश के ब्रिसल्स में 2 रंग क्यों होते हैं? क्या है इसकी असली वजह

आखिर टूथब्रश के ब्रिसल्स में 2 रंग क्यों होते हैं? क्या है इसकी असली वजह

आज में समय में कई लोगो को नहीं पता होगा की टूथब्रश के ब्रिसल्स दो रंगों के क्यों होते हैं। दरअसल, ऊपर का अलग रंग यह बताने के लिए होता है कि आपको बस उतने ही हिस्से में पेस्ट लगाना है। पूरे ब्रश पर पेस्ट लगाने से कोई मतलब नहीं है, इससे पेस्ट खराब होता है। यही वजह है कि ब्रिसल्स दो रंगों में दिए जाते है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें