📱Download Our App
FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दूषित खाने ने ली आदिवासी छात्र की जान

FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दूषित खाने ने ली आदिवासी छात्र की जान

जबलपुर के कुंडम आदिवासी छात्रावास में हुई छात्र की मौत के मामले में FSL रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में पाया गया कि छात्रों को लंबे समय से घटिया और दूषित भोजन परोसा जा रहा था, जिससे राजकुमार धुर्वे की मौत हुई और कई अन्य बीमार पड़े। पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले हॉस्टल अधीक्षक गजेंद्र झारिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उनकी तलाश जारी है।

News Source: नवभारत
राहुल गांधी का मिशन इंदौर, बॉम्बे हॉस्पिटल में मरीजों से मिलेंगे

राहुल गांधी का मिशन इंदौर, बॉम्बे हॉस्पिटल में मरीजों से मिलेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज इंदौर पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम के अनुसार, वे सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर गंभीर मरीजों और परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जाकर आम जनता से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

क्राइम : ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी पर जानलेवा हमला

क्राइम : ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी पर जानलेवा हमला

शहडोल में ड्यूटी पर तैनात एक रेलकर्मी पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावर हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी

ब्रेकिंग न्यूज़ : बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक के फैंस के लिए बुरी खबर है। लॉरेंस गैंग ने सिंगर को जान से मारने की धमकी दी है। इसके साथ ही लॉरेंस गैंग ने फिरौती के तौर पर 10 करोड़ रुपये की मांग की है। इस मामले में पंजाबी सिंगर दिलनूर ने मोहाली के SSP को शिकायत दर्ज कराई है।

उद्धव की हार पर कगना रनौत के तीखे बोल

उद्धव की हार पर कगना रनौत के तीखे बोल

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में उद्धव ठाकरे की हार के बाद कंगना रनौत ने पुरानी कड़वाहट को याद करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बीएमसी ने उनके दफ्तर पर बुलडोजर चलाया था। आज जनता ने वोट की चोट से उसका हिसाब बराबर कर दिया है। कंगना ने प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे धर्म की जीत करार दिया।

सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच होगा खिताबी मुकाबला, फाइनल में मारी एंट्री

सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच होगा खिताबी मुकाबला, फाइनल में मारी एंट्री

विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सौराष्ट्र ने विश्वराज जडेजा के शानदार शतक की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी ओर, विदर्भ ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट कटाया है। घरेलू क्रिकेट की ये दो मजबूत टीमें अब प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब विश्वराज जडेजा के फॉर्म और फाइनल मुकाबले की तारीख पर टिकी हैं

NH-106 पर कार और हाईवा की भीषण टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

NH-106 पर कार और हाईवा की भीषण टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार के मधेपुरा जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें NH-106 पर कार और हाईवा की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: जागरण
ओटनील बार्टमैन ने रचा इतिहास, पार्ल रॉयल्स के खिलाफ चटकाई तूफानी हैट्रिक

ओटनील बार्टमैन ने रचा इतिहास, पार्ल रॉयल्स के खिलाफ चटकाई तूफानी हैट्रिक

दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन ने पार्ल रॉयल्स के खिलाफ ऐतिहासिक हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी है। बार्टमैन ने एक ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को आउट कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। वह इस लीग के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

नई फिल्मों पर भारी पड़ी 43 दिन पुरानी ‘धुरंधर’

नई फिल्मों पर भारी पड़ी 43 दिन पुरानी ‘धुरंधर’

फिल्म का नाम कलेक्शन (Day 1 – भारत) टिप्पणी
हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस ₹1.25 करोड़ वीर दास की फिल्म ने औसत शुरुआत की
राहु केतु ₹1.00 करोड़ पुलकित और वरुण की जोड़ी उम्मीद से कम रही
द राजा साब (Day 8) ₹169.25 करोड़ (कुल WW) फिल्म की रफ्तार धीमी हुई है
धुरंधर (Day 43) ₹1.65 करोड़ 43 दिन पुरानी होने के बाद भी नई फिल्मों से ज्यादा कमाई की
News Source: न्यूज़ 24
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात शख्स की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात शख्स की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। सरसरा-गोठाव गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया था। मेमू ट्रेन के लोको पायलट की सूचना पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें