सतना: सीवरेज प्रोजेक्ट पर भड़के एसीएस, बोले- जनता का सारा पैसा बर्बाद कर दिया
सतना में सीवरेज प्रोजेक्ट की बदहाली देख अपर मुख्य सचिव (ACS) का गुस्सा फूट पड़ा। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं देख उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकारा और कहा कि करोड़ों रुपये पानी में बहा दिए गए हैं। काम में लापरवाही और लेटलतीफी को लेकर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं।





