📱Download Our App
क्यों आता है Heart Attack? समझें नसों का खेल

क्यों आता है Heart Attack? समझें नसों का खेल

हार्ट अटैक एक गंभीर बीमारी है जो कोरोनरी आर्टरी में रुकावट की वजह से आता है। जब इस नस में कोलेस्ट्रॉल या प्लाक जमा हो जाता है, तो दिल की मांसपेशियों तक ऑक्सीजन नहीं पहुँच पाती, जिससे वह हिस्सा काम करना बंद कर देता है। शरीर की अन्य नसों में ब्लॉकेज भी दिल पर दबाव बढ़ाती है, इसलिए समय पर जांच कराना जरूरी है।

News Source: न्यूज़ 24
DC vs RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

DC vs RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के आज 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। बेंगलुरु की टीम जहां अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहती है, वहीं दिल्ली की नजरें अपनी दूसरी जीत पर हैं।

दिल्ली टूरिस्ट्स के लिए खबर, बंद हुआ राष्ट्रपति भवन का टूर

दिल्ली टूरिस्ट्स के लिए खबर, बंद हुआ राष्ट्रपति भवन का टूर

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की तैयारियों के चलते दिल्ली आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी सूचना है। 21 से 29 जनवरी 2026 तक राष्ट्रपति भवन का सर्किट-1 आम जनता के लिए बंद रहेगा। राष्ट्रपति सचिवालय ने सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

PF खाताधारकों की बल्ले-बल्ले, 1 अप्रैल से UPI के जरिए निकाल सकेंगे पैसा

PF खाताधारकों की बल्ले-बल्ले, 1 अप्रैल से UPI के जरिए निकाल सकेंगे पैसा

PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब पीएफ का पैसा निकालना यूपीआई (UPI) से पेमेंट करने जितना आसान होने वाला है। EPFO 1 अप्रैल 2026 से एक नई डिजिटल व्यवस्था शुरू करने जा रहा है, जिससे इमरजेंसी में पैसे सीधे बैंक खाते में तुरंत ट्रांसफर हो जाएंगे। इसके लिए अब किसी लंबे पेपर वर्क या फॉर्म की जरूरत नहीं होगी।

हर्षित राणा vs जसप्रीत बुमराह : 13 ODI मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

हर्षित राणा vs जसप्रीत बुमराह : 13 ODI मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

 

मानदंड हर्षित राणा जसप्रीत बुमराह
कुल विकेट 26 23
गेंदबाजी औसत 25.09 27.30
इकॉनमी रेट 4.9 6.0
सबसे अच्छा स्पेल 4/22 4/39
कुल ओवर्स 112.3 104.3

एक तरफ विकेटों के मामले में हर्षित राणा आगे निकलते दिख रहे हैं, वहीं रनों पर लगाम लगाने (इकॉनमी रेट) में बुमराह का कोई जवाब नहीं है।

बेंगलुरु में आज लाइव परफॉर्म करेंगी सिंगर ‘सुनिधि चौहान’

बेंगलुरु में आज लाइव परफॉर्म करेंगी सिंगर ‘सुनिधि चौहान’

सिंगर सुनिधि चौहान के ‘इंडिया टूर’ का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। मुंबई और दिल्ली में धमाकेदार कॉन्सर्ट्स के बाद, सुनिधि आज बेंगलुरु में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली हैं। उम्मीद की जा रही है कि उनके आज के इस कॉन्सर्ट में 18 हजार से ज्यादा फैंस शामिल होने वाले है, जिससे शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

सस्ती EMI पर चाहिए कार? ये 4 सरकारी बैंक दे रहे हैं सस्ता लोन

सस्ती EMI पर चाहिए कार? ये 4 सरकारी बैंक दे रहे हैं सस्ता लोन

अगर आप नई कार खरीदना चाहते है तो यहाँ कुछ खास बेंको की ब्याज दरें और उनके खास ऑफर बताये है:

बैंक का नाम ब्याज दर (सालाना) खास फीचर्स
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.50% (शुरुआती) ₹1000 + GST फ्लैट प्रोसेसिंग फीस।
इंडियन ओवरसीज बैंक 7.60% 84 महीनों (7 साल) तक की आसान किस्तें।
बैंक ऑफ इंडिया 7.60% EV गाड़ियों पर प्रोसेसिंग फीस में 50% छूट।
केनरा बैंक 7.95% गाड़ी की कीमत का 90% तक फाइनेंस।

 

शादी के 25 साल: अक्षय ने शेयर किया पत्नी का मजेदार वीडियो

शादी के 25 साल: अक्षय ने शेयर किया पत्नी का मजेदार वीडियो

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अक्षय ने ट्विंकल का एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘रंबा हो’ गाने पर नाच रही हैं। अक्षय ने अपनी सास की सलाह को याद करते हुए एक मजाकिया नोट लिखा कि कैसे ट्विंकल उन्हें आज भी हंसाती और कभी-कभी परेशान करती हैं।

वर्ल्ड कप में विवाद, भारत-बांग्लादेश कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

वर्ल्ड कप में विवाद, भारत-बांग्लादेश कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और बांग्लादेश की टीम का मैच चल रहा है। जिसमे टॉस के दौरान दोनों कप्तानों, भारत के आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के ज़वाद अबरार ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव से जोड़कर देख सकते है।

Republic Day 2026: परेड के बाद इन 3 देशभक्ति स्पॉट्स पर जरूर जाएं

Republic Day 2026: परेड के बाद इन 3 देशभक्ति स्पॉट्स पर जरूर जाएं

26 जनवरी को परेड देखने के बाद देशभक्ति की भावना को और भी विशेष बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली की ये 3 जगहें बेहतरीन होगी। सबसे पहले ‘संविधान गैलरी’ में देश के कानून का इतिहास जान सकते हैं, ‘वीर भूमि’ में शांति और श्रद्धा के पल बिता सकते हैं। या फिर ‘नेहरू मेमोरियल’ में आधुनिक भारत की नींव देख सकते हैं।

News Source: न्यूज़ 24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें