📱Download Our App
MP: मंदिर परिसर में युवक-युवती की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल

MP: मंदिर परिसर में युवक-युवती की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल

सतना के अवघट नाथ महादेव मंदिर में एक युवक-युवती की आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने वाले इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

News Source: पत्रिका
सोमनाथ भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका

सोमनाथ भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका

आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से करारा झटका लगा है। अदालत ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की जीत को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने भारती के आरोपों में दम न पाते हुए स्वराज के निर्वाचन को पूरी तरह वैध ठहराया है।

पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत

पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत

पंजाब के संगरूर में शनिवार सुबह एक स्विफ्ट कार अचानक पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद उसमे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार सरबजीत कौर और उनकी मां इंद्रजीत कौर की जिंदा जलकर मौत हो गयी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में जांच कर रही है।

जानें रोजाना क्या खाते थे मुगल बादशाह और कैसा था उनका खान-पान?

जानें रोजाना क्या खाते थे मुगल बादशाह और कैसा था उनका खान-पान?

मुगल बादशाहों का खान-पान बेहद आलीशान और जायके से भरपूर होता था। उनकी थाली में मटन, कबाब और बिरयानी जैसे मांसाहारी व्यंजनों के साथ केसर-इलायची वाली खास मिठाइयां भी शामिल थीं। खाने में गंगाजल का इस्तेमाल और शाही रसोइयों द्वारा सोने-चांदी के बर्तनों में परोसना उनकी नवाबी शान को दर्शाता था।

ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 3 मजदूरों की मौत और 7 घायल

ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 3 मजदूरों की मौत और 7 घायल

यूपी के सुलतानपुर में हाईवे पर एक पिकअप को तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान रायबरेली जिले के गंभीरपुर गांव निवासी अजय कुमार (30), किशन पाल (30) और रजोली (35) के रूप में हुई है।

News Source: नवभारत
Mauni Amavasya 2026: 18 या 19 जनवरी, कब है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त? जानें

Mauni Amavasya 2026: 18 या 19 जनवरी, कब है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त? जानें

माघ मास की मौनी अमावस्या इस साल 19 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान और मौन व्रत रखने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ अमावस्या पर पितरों का तर्पण और पवित्र नदियों में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इटली ने घोषित की टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इटली ने घोषित की टीम

इटली ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वेन मैडसन की कप्तानी में टीम पहली बार वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी। टीम में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जेजे स्मट्स को शामिल कर अनुभव बढ़ाने की कोशिश की गई है। इटली अपना पहला मैच 9 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।

विवादों में एजाज खान, दिल्ली की इन्फ्लूएंसर ने लगाए गंभीर आरोप

विवादों में एजाज खान, दिल्ली की इन्फ्लूएंसर ने लगाए गंभीर आरोप

बिग बॉस फेम एजाज खान एक बार फिर विवादों में हैं। फिटनेस इन्फ्लूएंसर फिट वर्षा ने एजाज खान के साथ अपनी चैट के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें ‘एक्सपोज’ करने का दावा किया है। वर्षा ने एजाज से मिलने की बात को ठुकराते हुए उन्हें कड़क जवाब दिया है, जिसका वीडियो और स्क्रीनशॉट्स अब वायरल हो रहे हैं।

‘आज की रात’ गाना यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पार करने वाला बना पहला भारतीय आइटम सॉन्ग

तमन्ना भाटिया के सुपरहिट आइटम नंबर ‘आज की रात’ ने यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) व्यूज का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। फिल्म ‘स्त्री 2’ के इस गाने ने ग्लोबल चार्ट्स पर धूम मचाते हुए इतिहास रच दिया है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, अंडर-19 वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज विरान चामुदिथा (192) और दिमंथा महावितान (115) ने जापान के खिलाफ 328 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह किसी भी विकेट के लिए टूर्नामेंट इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। श्रीलंका ने इस विशाल पारी के दम पर 387 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

News Source: पत्रिका
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें