📱Download Our App
अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत-बांग्लादेश मैच में ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर BCB ने तोड़ी चुप्पी

अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत-बांग्लादेश मैच में ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर BCB ने तोड़ी चुप्पी

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के कप्तानों के बीच हाथ न मिलाने पर मचे बवाल के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने स्पष्टीकरण जारी किया है। बोर्ड ने इसे ‘अनजाने में हुई चूक’ बताते हुए कहा कि एकाग्रता की कमी के कारण ऐसा हुआ, उनका उद्देश्य भारतीय कप्तान का अनादर करना बिल्कुल नहीं था।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का तांडव, लागू हुई GRAP-4 की पाबंदियां

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का तांडव, लागू हुई GRAP-4 की पाबंदियां

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के बाद GRAP-4 लागू कर दिया गया है। इसके तहत ट्रकों की एंट्री और निर्माण कार्यों पर सख्त पाबंदी रहेगी। साथ ही स्कूलों को ऑनलाइन मोड पर चलाने और सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम जैसे कड़े फैसले लिए गए हैं।

बैतुल में दर्दनाक हादसा: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया शख्स

बैतुल में दर्दनाक हादसा: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया शख्स

बैतुल के परसोडा ट्रैक पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ है। राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक का सिर इंजन में फंसकर 4 किलोमीटर दूर आमला स्टेशन पहुंच गया, जबकि धड़ पटरी पर ही रह गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: पत्रिका
खेल-खेल में टांके में गिरे दो मासूम चचेरे भाई-बहन, डूबने से हुई दर्दनाक मौत

खेल-खेल में टांके में गिरे दो मासूम चचेरे भाई-बहन, डूबने से हुई दर्दनाक मौत

बाड़मेर के चौहटन इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां घर के बाहर खेल रहे दो मासूम चचेरे भाई-बहन अचानक पानी से भरे टांके में गिर गए। हादसे के वक्त परिजन खेत में थे। दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जिससे गांव में मातम पसरा है।

News Source: पत्रिका
शराब के नशे में विवाद, युवक को एसयूवी से फेंककर बेरहमी से पीटा

शराब के नशे में विवाद, युवक को एसयूवी से फेंककर बेरहमी से पीटा

जोधपुर के लूनी में शराब पीने के बाद हुए आपसी विवाद में एक युवक को चलती एसयूवी से फेंककर बेरहमी से पीटा गया। सिर में गंभीर अंदरूनी चोट लगने के कारण युवक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
असम पुलिस और फॉरेस्ट विभाग में बंपर भर्ती, 2972 पदों के लिए आवेदन शुरू

असम पुलिस और फॉरेस्ट विभाग में बंपर भर्ती, 2972 पदों के लिए आवेदन शुरू

असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने पुलिस, वन और फायर सर्विस विभाग में 2972 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है।

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सहवाग ने रचा था इतिहास, आज भी है नंबर 1

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सहवाग ने रचा था इतिहास, आज भी है नंबर 1

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वीरेंद्र सहवाग के ऐतिहासिक दोहरे शतक की यादें आज भी ताजा हैं। 8 दिसंबर 2011 को बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में सहवाग ने 149 गेंदों पर 219 रनों का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने पारी में वेस्टइंडीज को 7 छक्के और 25 चौके ठोके थे। हालांकि रोहित शर्मा (208*) ने इसे टक्कर जरूर दी, लेकिन सहवाग का शिखर आज भी बरकरार है।

News Source: आज तक
यूट्यूब पर 1 करोड़ व्यूज से कितनी होती है कमाई?

यूट्यूब पर 1 करोड़ व्यूज से कितनी होती है कमाई?

यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज की कमाई फिक्स नहीं होती, बल्कि यह कंटेंट की कैटेगरी और विज्ञापनों पर निर्भर करती है। आमतौर पर इतने व्यूज पर लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं। शॉर्ट्स के मुकाबले लॉन्ग वीडियो और टेक-फाइनेंस जैसे विषयों पर ज्यादा पैसा मिलता है।

राजस्थान में 3,417 नई ग्राम पंचायतों के गठन का हुआ फैसला

राजस्थान में 3,417 नई ग्राम पंचायतों के गठन का हुआ फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। प्रदेश में 3,417 नई ग्राम पंचायतें और 85 पंचायत समितियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही हर पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र स्थापित होंगे, ताकि ग्रामीण विकास को नई गति मिल सके।

News Source: पत्रिका
JEE Main Admit Card जारी, तुरंत करे डाउनलोड

JEE Main Admit Card जारी, तुरंत करे डाउनलोड

एनटीए की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) सेशन-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जा चूका है। सभी उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच आयोजित होगी।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें