ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रतीक शर्मा हत्याकांड में 2 को उम्र क़ैद
कानपुर की अदालत ने पति प्रतीक शर्मा की हत्या के आरोप में पत्नी नेहा और उसके प्रेमी आयुष को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दो साल पुराने इस केस में सबसे बड़ी गवाह मृतक की 7 साल की मासूम बेटी बनी। बच्ची ने कोर्ट में बताया कि उसने कंबल में छिपकर मां और आयुष अंकल को पापा के दूध में सफेद पाउडर मिलाते देखा था, जिसके बाद पापा की सांसें थम गईं।



