
कर्क राशिफल : 19 जनवरी 2026
आज आप भावनात्मक रूप से बहुत सक्रिय रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता की सराहना होगी और रुके हुए सरकारी कार्य वरिष्ठों की मदद से पूरे होंगे। आर्थिक उन्नति के प्रबल योग हैं, जिससे बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी । पुराने मित्रों से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन






