📱Download Our App
काले पड़े चांदी के जेवर दिखने लगेंगे नए जैसे, अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

काले पड़े चांदी के जेवर दिखने लगेंगे नए जैसे, अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

चांदी चमकाने के 4 आसान घरेलू उपाय:

  • बेकिंग सोडा: गर्म पानी के साथ पेस्ट बनाकर रगड़ने से कालापन तुरंत साफ होता है।
  • सफेद सिरका: सिरके और नमक के गर्म घोल में 15 मिनट भिगोने से गहने चमक उठते हैं।
  • एल्युमिनियम फॉयल: सोडा पानी में भीगे गहनों को फॉयल से रगड़ें, मैल आसानी से हटेगा।
  • टूथपेस्ट: टूथपेस्ट से रगड़कर गर्म पानी से धोना सबसे सरल और सस्ता तरीका है।
IND vs NZ: कब से शुरू हो रही टी20 सीरीज

IND vs NZ: कब से शुरू हो रही टी20 सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के बाद अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। सीरीज के अगले मैच 23 जनवरी को रायपुर में, 25 जनवरी को गुवाहाटी में, 28 जनवरी विशाखापट्टम में और पांचवां और आखिरी मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

बीजेपी अध्यक्ष के बिगड़े बोल, “सत्ता हम ही चलाएंगे, पंडितों का काम सिर्फ ज्ञान देना”

बीजेपी अध्यक्ष के बिगड़े बोल, “सत्ता हम ही चलाएंगे, पंडितों का काम सिर्फ ज्ञान देना”

छिंदवाड़ा में पाल समाज के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने विवादित बयान देते हुए कहा “छोटे-छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं।” इस बयान पर ब्राह्मण समाज सहित कई वर्गों ने नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने पंडित समाज पर टिप्पणी करते हुए कहा उनका काम पूजा-पाठ और ज्ञान देना है, लेकिन सत्ता हम ही चलाएंगे।

विजय शाह की बढ़ी मुश्किलें, सोफिया कुरैशी केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

विजय शाह की बढ़ी मुश्किलें, सोफिया कुरैशी केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

पिछले साल 11 मई 2025 को एमपी के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसमे उन्होंने सोफिया को आतंकवादियों की बहन कह दिया था, आज सुप्रीम कोर्ट में इस केस की सुनवाई होने वाली है। इससे पहले कोर्ट ने मंत्री की ‘ऑनलाइन माफी’ को स्वीकार न करते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी।

Hardik Pandya और Mahieka Sharma का कोज़ी हग वीडियो वायरल

Hardik Pandya और Mahieka Sharma का कोज़ी हग वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो और एक कपल इन दिनों खूब चर्चा में है। वो कपल है Hardik Pandya और Mahieka Sharma और वीडियो भी इन्हीं दोनों का है। मुंबई एयरपोर्ट पर जब हार्दिक ने माहिका को सी-ऑफ करने से पहले कोज़ी हग किया तो फैंस इस ‘Aww so cute’ moment को शेयर करने लगे।

ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में हुई जमकर मारपीट, मामला पंहुचा थाने

ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में हुई जमकर मारपीट, मामला पंहुचा थाने

देवास के अजनास गांव में बिना अनुमति के ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन में काफी ज्यादा भीड़ हो चुकी थी, तभी मामूली बात को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है 70 से ज्यादा ट्रैक्टरों ने हिस्सा लिया और प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार था।

ब्रेकिंग न्यूज़ : अपर्णा यादव से तलाक लेंगे सपा प्रमुख अखिलेश के भाई प्रतीक

ब्रेकिंग न्यूज़ : अपर्णा यादव से तलाक लेंगे सपा प्रमुख अखिलेश के भाई प्रतीक

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (iamprateekyadav) से पोस्ट कर जानकारी दे है की वे अपनी पत्नी अपर्णा यादव से जल्द ही तलाक़ लेने वाले है। प्रतीक ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी स्वार्थी है और इसी कारण परिवार के साथ संबंध खराब हो गए हैं ।

जमाई ने मारी ससुर को गोली, तलाश में जुटी पुलिस

जमाई ने मारी ससुर को गोली, तलाश में जुटी पुलिस

धार के गुणावद गांव में रविवार देर रात ससुर चंदन सिंह (60) पर जमीनी विवाद को लेकर उन्ही के जमाई भेरु सिंह ने गोली चला दी। गोली लगने से ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे निजी अस्पताल में इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर इंदौर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर टीम बनाई और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

महाकाल दर्शन करने पहुंचे नीतीश कुमार रेड्डी, नंदी हॉल में लगाया ध्यान

महाकाल दर्शन करने पहुंचे नीतीश कुमार रेड्डी, नंदी हॉल में लगाया ध्यान

इंदौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने के बाद सोमवार को भारतीय क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल का दर्शन किया और कुछ देर तक ध्यान में लीन रहे। यहां बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए देश ही नहीं, विदेशो से भी काफी लोग आते है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 क्विंटल गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ़्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 क्विंटल गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ़्तार

सतना के परसमनिया पठार इलाके में पुलिस ने छापा मारकर 4 क्विंटल गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 40 लाख बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने रामाधार चौधरी (50) को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें