📱Download Our App
ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बताया क्यों फ़्लॉप हुई ‘सिकंदर’

ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बताया क्यों फ़्लॉप हुई ‘सिकंदर’

ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने सलमान खान स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ की असफलता पर चुप्पी तोड़ी है। रश्मिका ने बताया, फिल्म की अंतिम कहानी शुरुआती नरेशन से काफी अलग थी। मार्च 2025 में रिलीज तक स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए गए। इसके अलावा मेकिंग, एडिटिंग और परफॉर्मेंस के दौरान भी ऐसे कई बदलाव किये, जिनका असर फिल्म के परफॉर्मेंस पर पड़ा।

चुनावी तंत्र पर गंभीर सवाल, सांसद जेल में बंद, जनता परेशान

चुनावी तंत्र पर गंभीर सवाल, सांसद जेल में बंद, जनता परेशान

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के जेल में होने से ₹9.80 करोड़ का MPLADS फंड बिना इस्तेमाल पड़ा है। प्रतिनिधि की अनुपस्थिति में न तो विकास कार्य शुरू हो रहे हैं और न ही जनसमस्याएं सुलझ रही हैं। यह स्थिति संसदीय जवाबदेही और चुनावी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करती है कि क्या जेल से जनता के साथ न्याय संभव है?

 

BIG BREAKING : BJP को मिला नया अध्यक्ष

BIG BREAKING : BJP को मिला नया अध्यक्ष

BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ही निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं । उन्होंने आज ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था । कोई भी दूसरा नामांकन न होने के चलते वह घोषणा के दिन से एक दिन पहले ही अध्यक्ष बन गए हैं ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
इंदौर का ‘करोड़पति’ भिखारी: 3 मकान, कार और ब्याज का धंधा

इंदौर का ‘करोड़पति’ भिखारी: 3 मकान, कार और ब्याज का धंधा

इंदौर में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सराफा इलाके में भीख मांगने वाला मांगीलाल असल में करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला। जांच में पता चला कि उसके पास शहर में तीन मकान, एक डिजायर कार और तीन ऑटो रिक्शा हैं। इतना ही नहीं, वह लोगों को ब्याज पर पैसे भी उधार देता है।

15 या 16 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि?

15 या 16 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि?

इस साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाने वाली है। यह फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी की शाम से शुरू होकर 16 फरवरी की शाम तक रहेगी, इसलिए व्रत और निशिता काल की विशेष पूजा 15 फरवरी को ही होगी। श्रद्धालु 16 फरवरी की सुबह 07:06 बजे से व्रत का पारण कर सकेंगे।

नेहा कक्कड़ ने काम और रिश्तों से लिया ब्रेक, पोस्ट देख फैंस हैरान

नेहा कक्कड़ ने काम और रिश्तों से लिया ब्रेक, पोस्ट देख फैंस हैरान

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अचानक अपनी जिम्मेदारियों, काम और रिश्तों से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “पता नहीं मैं वापस आऊंगी या नहीं” और पपाराजी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। यह फैसला उनके हालिया गाने ‘कैंडी शॉप’ को लेकर हुई तीखी आलोचना और ट्रोलिंग के बाद आया है।

News Source: नवभारत
नाबालिग से पिकअप वाहन में दुष्कर्म, आरोपी फरार

नाबालिग से पिकअप वाहन में दुष्कर्म, आरोपी फरार

राजगढ़ के माचलपुर में घर पर पढ़ाई कर रही 14 वर्षीय नाबालिग को गांव का सूरज मालवीय बहाने से बुलाकर पिकअप वाहन में ले गया और सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया। मौके पर पिता के पहुंचने पर आरोपी घबराकर किशोरी को साथ लेकर भागा और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गया। फ़िलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

₹2000 महीना बचाएं और पाएं ₹1.42 लाख से ज्यादा

₹2000 महीना बचाएं और पाएं ₹1.42 लाख से ज्यादा

पोस्ट ऑफिस की और से चलाई जा रही आरडी स्कीम जमा पर 6.7% सालाना ब्याज दे रही है। अगर आप पांच साल (60 महीने) के लिए हर महीने 2000 रूपए जमा करते है तो मैच्योरिटी पर कुल 1,42,732 रूपए मिलेंगे। जिसमे से जमा राशि ₹1,20,000 होगी और रिटर्न के तौर पर ₹22,732 मिलेंगे।

T20 World Cup: बांग्लादेश की जगह इस टीम को मिल सकती है एंट्री

T20 World Cup: बांग्लादेश की जगह इस टीम को मिल सकती है एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में कुछ ही दिन बाकि है और बांग्लादेश अभी भी मैच श्रीलंका या पाकिस्तान में शिफ्ट कराने को कह रहा है। ICC ने बांग्लादेश को 21 जनवरी तक का समय दिया है कि वह भारत आकर मार्च खेले या फिर बाहर हो जाये। अगर बांग्लादेश की टीम बाहर होती है तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा।

News Source: आज तक
मंत्री विजय शाह पर मुकदमे की तैयारी: सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से माँगा जवाब

मंत्री विजय शाह पर मुकदमे की तैयारी: सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से माँगा जवाब

मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में एसआईटी (SIT) ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई है कि राज्य सरकार ने अगस्त 2025 से अब तक इस पर कोई फैसला क्यों नहीं लिया और सरकार को जल्द निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

News Source: जनसत्ता
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें