📱Download Our App
जानें भाजपा के नए अध्यक्ष की कितनी है नेटवर्थ?

जानें भाजपा के नए अध्यक्ष की कितनी है नेटवर्थ?

हज 45 साल की उम्र में भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए नितिन नबीन की कुल संपत्ति 3.08 करोड़ रुपये है ।जिसमें से ₹1.60 करोड़ की चल और ₹1.47 करोड़ की अचल संपत्ति है। उन पर क़रीब ₹56.6 लाख का कर्ज भी है। नितिन नबीन के पास स्कॉर्पियो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा दो गाड़ियाँ है। और उनके बैंक खाते में क़रीब ₹98.68 लाख है।

मां और 3 वर्षीय बेटी की संदिग्ध मौत, ससुराल वालो पर लगाया हत्या का आरोप

मां और 3 वर्षीय बेटी की संदिग्ध मौत, ससुराल वालो पर लगाया हत्या का आरोप

नरसिंहपुर के कोदसा गांव में मुस्कान नामक युवती और उसकी 3 साल की बेटी के शव फंदे पर लटके मिले। परिजनों का आरोप है कि दहेज और पैसों के लिए मुस्कान को 4 साल से प्रताड़ित कर रहे थे। आखरी बार मृतिका ने फ़ोन पर बात करते हुए अपने पिता को इस बारे में बताया था। पुलिस ने केस दर्ज कर ससुराल वालों को हिरासत में ले लिया है।

नोएडा में कार सहित गड्ढे में डूबे 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने

नोएडा में कार सहित गड्ढे में डूबे 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने

नोएडा के सेक्टर-150 में कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए खोदे गए 70 फीट गहरे गड्ढे में कार सहित डूबे 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इंजीनियर की मौत दम घुटने से हुई। इसके साथ ही रिपोर्ट में हार्ट फेलियर की भी बात कही गई है। यह घटना 17 जनवरी की है।

धमाके से फिर दहला काबुल, कई लोगों की मौत

धमाके से फिर दहला काबुल, कई लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के डाउनटाउन इलाके में एक होटल में जोरदार धमाका हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, इस विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और राहत कार्य जारी है। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

News Source: नवभारत
ब्रेकिंग : इंदौर जा रही बस को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, 12 घायल

ब्रेकिंग : इंदौर जा रही बस को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, 12 घायल

इकलेरा से इंदौर जा रही शिवशक्ति यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क पर घिसटते हुए पास के मकान में जा घुसी । तलेन थाना प्रभारी राकेश दामले ने बताया कि हादसे में 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

कन्नौज में तेज रफ्तार कार ने ठेला चालक को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे

कन्नौज में तेज रफ्तार कार ने ठेला चालक को मारी टक्कर, उड़े परखच्चे

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने अमरूद बेच रहे ठेला चालक को भीषण टक्कर मार दी । हादसे में ठेला चालक करीब 20 मीटर दूर जा गिरा, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

झाबुआ : मेले में अचानक टूटकर गिरा नाव झूला, 14 घायल

झाबुआ : मेले में अचानक टूटकर गिरा नाव झूला, 14 घायल

झाबुआ के उत्कृष्ट मैदान में ‘महाराज नो मेलो’ का आयोजन किया गया है। इस मेले ने सोमवार शाम 4 बजे एक नाव झूला अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया। इस हादसे में झूले 14 छात्र घायल हो गए, जिसमे दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास वालो का कहना है कि झूले में जरुरत से ज्यादा लोगो के बैठने की वजह से झूला टुटा।

नोएडा में इंजीनियर की मौत के मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन

नोएडा में इंजीनियर की मौत के मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन

नोएडा में हुए हादसे और सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है । नोएडा अथॉरिटी के CEO एम लोकेश को हटा दिया गया है । इसके साथ ही, इस पूरी घटना की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी किया गया है।

News Source: जागरण
UP में BJP नेता से 1.43 करोड़ की ठगी, गाड़ी-घर बेचकर दिए पैसे

UP में BJP नेता से 1.43 करोड़ की ठगी, गाड़ी-घर बेचकर दिए पैसे

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के भाजपा जिला मंत्री गौतम तिवारी से वाराणसी के जालसाजों ने हाथ की सफाई और चमत्कार दिखाकर 1.43 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। तंत्र-मंत्र के जरिए पैसे बढ़ाने का लालच देकर आरोपियों ने बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए । पैसा वापस माँगने पर आरोपियों ने नोटों के ढेर के साथ नेताजी का वीडियो वायरल कर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

दो डिस्प्ले वाला 5G फोन लॉन्च, इतनी है कीमत

दो डिस्प्ले वाला 5G फोन लॉन्च, इतनी है कीमत

लावा ने भारत में दो डिस्प्ले वाला Blaze Duo 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसमे की 6.67-इंच FHD+ AMOLED और 1.6-इंच रियर डिस्प्ले मिलेगी, शुरूआती कीमत 16,999 रुपये है और यह Amazon पर मिल जाएगा। साथ ही आपको फ़ोन में 50MP AI कैमरा, 5000mAh की दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें