📱Download Our App
अश्लील वीडियो वायरल होने पर डीजीपी रामचंद्र राव पर सरकार का बड़ा ऐक्शन

अश्लील वीडियो वायरल होने पर डीजीपी रामचंद्र राव पर सरकार का बड़ा ऐक्शन

कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, डीजीपी (सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट) के पद पर तैनात रामचंद्र राव को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने बड़ा ऐक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।  वीडियो में उन्हें महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते देखा गया, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने यह सख्त कार्रवाई की।

News Source: आज तक
साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से लिया संन्यास

साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से लिया संन्यास

ओलंपिक पदक विजेता भारतीय स्टार साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका शरीर अब एलीट खेल की मांगों के अनुरूप उनका साथ नहीं दे रहा है । लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 2023 सिंगापुर ओपन में खेला था ।

News Source: IBC24
मुंबई में अक्षय कुमार के काफिले की कार का हुआ ऐक्सिडेंट

मुंबई में अक्षय कुमार के काफिले की कार का हुआ ऐक्सिडेंट

मुंबई के जुहू में सोमवार रात 9 बजाए के क़रीब एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर अक्षय कुमार के काफिले की इनोवा से टकरा गया। हादसे के वक्त अक्षय और उनकी पत्नी दूसरी कार में सवार थे । राहत की बात यह है कि अभिनेता और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है।

मशहूर ऐक्टर गोविंदा ने अपने अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

मशहूर ऐक्टर गोविंदा ने अपने अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

एएनआई को दिए इंटरव्यू में अभिनेता गोविंदा ने हाल ही में अपने अफेयर की पुरानी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें निराधार बताया है। गोविंदा ने कहा कि वे शिकायत नहीं कर रहे, बल्कि केवल अपनी बात रख रहे हैं। गोविंदा ने कहा कि ऐसी खबरें उनकी छवि खराब करने के लिए फैलाई गईं और वे अपने परिवार व पत्नी सुनीता के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

कौन हैं मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जिनके लिए PM मोदी ने तोड़े प्रोटोकॉल

कौन हैं मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, जिनके लिए PM मोदी ने तोड़े प्रोटोकॉल

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई के तीसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक हैं। पीएम मोदी ने उनके स्वागत के लिए प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट जाकर उनकी अगवानी की, जो भारत-यूएई की गहरी मित्रता को दर्शाता है। उनका दो घंटे का दौरा व्यापार, रक्षा सहयोग और ऊर्जा क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

WPL : प्लेऑफ में पहुंची RCB

WPL : प्लेऑफ में पहुंची RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 61 रनों से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। गौतमी नाइक (अर्धशतक) और सायली सतघरे (3 विकेट) जीत की स्टार रहीं। आरसीबी वर्तमान में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है।

धुरंधर का धमाका, KGF 2 को पीछे छोड़ बनी नंबर 1

धुरंधर का धमाका, KGF 2 को पीछे छोड़ बनी नंबर 1

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 45वें दिन लगभग 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। टोटल कमाई की बात कर तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बिज़नेस 878 करोड़ के पार पहुंच चूका है। इसके साथ धुरंदर हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है।

News Source: जागरण
महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ो, किचन की इन 4 चीज़ों से गायब होंगे चेहरे के काले धब्बे

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ो, किचन की इन 4 चीज़ों से गायब होंगे चेहरे के काले धब्बे

चेहरे पर होने वाली पिंपल के दाग-धब्बे हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय आप घरेलू नुस्खे आज़मा सकते हैं। एलोवेरा जेल और नींबू का रस दागों को हल्का करने में बहुत असरदार हैं। इसके अलावा, आलू का रस नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है, जबकि शहद और दालचीनी का पेस्ट त्वचा को साफ रखता है।

SBI से ₹10 लाख का Car Loan चाहिए? जानें कितनी होनी चाहिए सैलरी

SBI से ₹10 लाख का Car Loan चाहिए? जानें कितनी होनी चाहिए सैलरी

GST की दरें 28% से घटकर 18% होने के बाद कारों की बिक्री बढ़ चुकी है। अगर आप स्टेट बैंक से 8.7% ब्याज पर ₹10 लाख का कार लोन लेते हैं, तो 5 साल के लिए हर महीने ₹20,613 की EMI आएगी। बैंक आपकी मंथली सैलरी का 48 गुना तक लोन दे सकता है। इसके लिए आपकी कम से कम सैलरी ₹25,000 होनी चाहिए।

बीजेपी विधायक पर हमला, जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने फोड़ा सिर

बीजेपी विधायक पर हमला, जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने फोड़ा सिर

धार की धरमपुरी सीट से बीजेपी विधायक कालूसिंह ठाकुर पर सोमवार को जानलेवा हमला हुआ। विधायक अपने खेत का काम देखने गए थे, तभी पड़ोसी परिवार ने जमीन विवाद को लेकर उन पर हमला कर दिया। पत्थर लगने से विधायक के सिर पर गंभीर चोट आई है। फ़िलहाल उन्हें धामनोद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें