📱Download Our App
BJP विधायक के बिगड़े बोल, ‘मेरे जूते की सुनेगा…’

BJP विधायक के बिगड़े बोल, ‘मेरे जूते की सुनेगा…’

रूद्रप्रयाग से भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे ‘जो अधिकारी मेरी नही सुनेगा, वो मेरे जूते की सुनेगा’ कहते नजर आ रहे हैं । वीडियो बड़मा पट्टी में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद सियासी बवाल मच गया है । देखें वीडियो

रिश्ता टूटने पर पलाश मुच्छल ने किया मूव-ऑन, किया अगली फिल्म का अनाउंसमेंट

रिश्ता टूटने पर पलाश मुच्छल ने किया मूव-ऑन, किया अगली फिल्म का अनाउंसमेंट

क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग रिश्ता टूटने के बाद सिंगर पलाश मुच्छल ने मूव-ऑन कर अब वे काम पर लोट रहे है। पलाश मुच्छल ने श्रेयस तलपड़े के साथ नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है। तरण आदर्श के अनुसार, यह मुंबई के एक आम आदमी की कहानी होगी। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स पलाश को ‘धोखेबाज’ कहकर ट्रोल कर रहे हैं और फिल्म के बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं।

बोलेरो और बाइक में जोरदार टक्कर, जिंदा जला युवक

बोलेरो और बाइक में जोरदार टक्कर, जिंदा जला युवक

जिले के बड़ागांव धसान क्षेत्र में सोमवार शाम 7 बजे बाइक सवार रामदीन अहिरवार (26) और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में आग लग गयी, जिस वजह से रामदीन की जिन्दा जलकर मौत हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो में बैठे सभी लोग भाग गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माघ मेले में आए शंकराचार्य को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

माघ मेले में आए शंकराचार्य को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शाही स्नान के लिए जाते वक्त हुए विवाद के बीच उन्हें नोटिस भेजा है। मेला प्राधिकरण ने नोटिस भेजकर ‘शंकराचार्य’ की उपाधि के इस्तेमाल पर सवाल उठाया है। सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामले का हवाला देते हुए प्राधिकरण ने 24 घंटे में जवाब मांगा है।  वहीं अखिलेश यादव ने शंकराचार्य के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की है।

News Source: जागरण
सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने तलाक की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने तलाक की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

सिंगर नेहा कक्कड़ ने डिलीट किए गए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट ‘ज़िम्मेदारियां, रिश्ते, काम और हर चीज़ से ब्रेक लेने का समय आ गया है’ के बाद तलाक की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “प्लीज़ मेरे पति या मेरे परिवार को इन चीज़ों में मत घसीटो… मीडिया के लोग जानते हैं कि राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है।”

यूपी के कैबिनेट मंत्री ने बनाई अलग RSS सेना, बाटें बिना लाइसेंस का हथियार

यूपी के कैबिनेट मंत्री ने बनाई अलग RSS सेना, बाटें बिना लाइसेंस का हथियार

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ‘राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना’ का गठन किया है, जिसका नाम RSS रखा गया है । आजमगढ़ में उन्होंने लगभग 2500 कार्यकर्ताओं को पीली वर्दी और डंडे वितरित किए। राजभर ने इन डंडों को ‘बिना लाइसेंस का हथियार’ बताते हुए कहा कि इनका उपयोग कार्यकर्ताओं को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) की ट्रेनिंग देने के लिए किया जाएगा।

भुवनेश्वर के यूनिट-1 मार्केट में भीषण आग, हुआ 1 करोड़ का नुकसान

भुवनेश्वर के यूनिट-1 मार्केट में भीषण आग, हुआ 1 करोड़ का नुकसान

भुवनेश्वर के यूनिट-1 मार्केट में देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में लगभग 40 दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे 1 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। दमकल की 13 गाड़ियों और 70 कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

औपचारिक ऐलान से पहले नितिन नबीन को मिली Z सिक्योरिटी

औपचारिक ऐलान से पहले नितिन नबीन को मिली Z सिक्योरिटी

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है । भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है । उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह फैसला लिया गया है । बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले नबीन ने झंडेवालान देवी मंदिर, कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका ।

News Source: न्यूज़ 18
MP वासियों के लिए राहत की खबर

MP वासियों के लिए राहत की खबर

MP में कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। पिछली दो रात में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ गया। वहीं, दिन में धूप निकल रही है, लेकिन जनवरी के आखिरी सप्ताह में तेज सर्दी का एक और दौर आ सकता है। 2 से 3 दिनों में ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभाग में बादल और बारिश होने के आसार हैं।

मीन राशिफल : 20 जनवरी 2026

मीन राशिफल : 20 जनवरी 2026

मीन राशि के जातकों को आज मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतोष प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन की पुरानी समस्याएं सुलझेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पुराने रोग से आज आपको राहत मिल सकती है। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें