
आरसीबी की गौतमी नाइक को हार्दिक का खास पैगाम
WPL 2026 में आरसीबी की गौतमी नाइक ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 73 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। गौतमी ने हार्दिक पंड्या को अपना आदर्श बताया, जिसके बाद हार्दिक ने उन्हें वीडियो संदेश भेजकर पहले अर्धशतक की बधाई दी और ‘अनुशासन’ में रहने की सलाह दी। आर्थिक तंगहाली और संघर्षों को मात देकर गौतमी आज महिला क्रिकेट का उभरता सितारा बनी हैं।







