📱Download Our App
NTA ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

NTA ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 25 जनवरी है, जबकि आवेदन पत्र में सुधार के लिए 28 से 30 जनवरी तक का समय दिया गया है।

News Source: पत्रिका
33 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

33 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

आगर पुलिस ने सोमवार रात आमला मंदिर के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 330 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है, उसकी अनुमानित कीमत 33 लाख रुपये है। आरोपी की पहचान सुसनेर निवासी फैजान पठान के रूप में हुई है। पुलिस को देखते ही फैजान ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया।

नितिन नबीन के हाथ में भाजपा की कमान, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

नितिन नबीन के हाथ में भाजपा की कमान, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन ने आज आधिकारिक रूप से पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। दिल्ली मुख्यालय में आयोजित समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा शामिल हुए। पद संभालने से पहले उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में एक आम कार्यकर्ता भी मेहनत के दम पर शीर्ष पद तक पहुँच सकता है।

हिंसा की आग में झुलसा कोकराझार, युवक की हत्या के बाद बवाल

हिंसा की आग में झुलसा कोकराझार, युवक की हत्या के बाद बवाल

असम के कोकराझार जिले में एक युवक की हत्या के बाद भारी हिंसा भड़क गई है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आगजनी की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। भारी पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके।

News Source: न्यूज़ 24
सरकारी अस्पताल या वसूली केंद्र? फ्री इलाज के नाम पर डॉक्टर ने मांगे 15 हजार

सरकारी अस्पताल या वसूली केंद्र? फ्री इलाज के नाम पर डॉक्टर ने मांगे 15 हजार

शहडोल जिला अस्पताल में डॉ. अरविंद अंबेडकर पर फ्री इलाज के बदले 15 हजार मांगने का आरोप लगा है। घायल 70 साल के बुजुर्ग के बेटे ने कलेक्टर को शिकायत दी है। आरोप है कि डॉक्टर ने पैर की हड्डी के ऑपरेशन के नाम पर यह रकम मांगी थी। सरकारी अस्पताल में हो रही इस तरह की अवैध वसूली स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं।

छिंदवाड़ा के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, बनेगा हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

छिंदवाड़ा के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, बनेगा हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा में 20 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर बनने जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने इसके लिए 6 करोड़ 69 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। सांसद बंटी विवेक साहू ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर इसे हाईटेक बनाने के निर्देश दिए। यह कॉम्प्लेक्स दो चरणों में बनेगा, जिसमें इंडोर गेम्स, सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल मैदान और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

उज्जैन में सीएम मोहन यादव फहराएंगे तिरंगा, शिप्रा किनारे होगा ध्वजारोहण

उज्जैन में सीएम मोहन यादव फहराएंगे तिरंगा, शिप्रा किनारे होगा ध्वजारोहण

सीएम मोहन यादव 26 जनवरी 2026 को अपने गृह नगर उज्जैन में ध्वजारोहण करने वाले है। पहली बार कार्यक्रम स्थल को बदला गया है, अब ध्वजारोहण दशहरा मैदान की जगह शिप्रा नदी किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड होगा। ‘अलौकिक सिंहस्थ’ थीम पर आधारित इस समारोह में 55 से ज्यादा झांकियां निकलने वाली है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे है।

मोबाइल यूजर्स के मामले में Threads ने X को पीछे छोड़ा

मोबाइल यूजर्स के मामले में Threads ने X को पीछे छोड़ा

मेटा के Threads ने मोबाइल डेली एक्टिव यूजर्स के मामले में एलन मस्क के X (Twitter) को पछाड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘सिमिलरवेब’ की रिपोर्ट के अनुसार 7 जनवरी 2026 तक Threads के 141.5 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स थे, जबकि X के पास 125 मिलियन यूजर्स ही रहे। हालांकि वेब प्लेटफॉर्म पर अब भी X का दबदबा कायम है, जहाँ उसके रोजाना 150 मिलियन विजिट्स हैं।

जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र बैस ने दिया इस्तीफा, संगठन में मची खलबली

जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र बैस ने दिया इस्तीफा, संगठन में मची खलबली

सिंगरौली में मारपीट के आरोपी मंडल अध्यक्ष विनोद कुर्वंशी पर कोई एक्शन नहीं लेने से नाराज जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र बैस ने इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ कई अन्य पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह गलत करने वालों को बचा रहे हैं। 4 महीने पहले रज्जू तिवारी ने भी इसी बात से नाराज होकर इस्तीफा दिया था।

मिठाई कांड का खौफनाक सच, रिपोर्ट में मिला जानलेवा ‘आर्सेनिक’ जहर

मिठाई कांड का खौफनाक सच, रिपोर्ट में मिला जानलेवा ‘आर्सेनिक’ जहर

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव मिठाई कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, लावारिस थैली में मिली मिठाई में जानलेवा ‘आर्सेनिक’ जहर पाया गया है। इस जहरीली मिठाई को खाने से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस इसे हत्या की साजिश मानकर जांच कर रही है, क्योंकि मिठाई की पैकिंग पर किसी दुकान का नाम नहीं था।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें