खरगोन में मिले लकड़बग्घे के पगमार्क, वन विभाग अलर्ट
खरगोन जिले के मेनगांव क्षेत्र ग्राम इदारतपुरा में जंगली जानवर दिखने से इलाके में हड़कंप मचा है । क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे के पास अब वन विभाग को लकड़बग्घे के पगमार्क भी मिले है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।






