
गूगल मैप ने दिखाया शॉर्टकट, 40 फीट नीचे गिरे बाइक सवार
खंडवा में बुधवार को सिविल लाइन इलाके में दो बाइक सवार युवक गूगल मैप के दिखाए रस्ते पर चलते हुए ‘तीन पुलिया ओवर ब्रिज’ पर चढ़ गए। युवकों को रास्ता खत्म होने का अंदाजा नहीं था और वे बाइक समेत 40 फीट नीचे जा गिरे। ब्रिज पर कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा था, फ़िलहाल दोनों युवको को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





