📱Download Our App
दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा – तफ़री

दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा – तफ़री

दिल्ली में सोमवार सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल और कॉल मिलीं। इन धमकियों के बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड ऐक्टिव हो गई है । स्कूलों से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर सघन जांच की जा रही है । धमकी देने वाले ने खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” से जुड़ा बताया है, जिसकी दिल्ली पुलिस साइबर सेल जांच कर रही है ।

News Source: आज तक
ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को हुई 7 साल की जेल

ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को हुई 7 साल की जेल

ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को भूख हड़ताल शुरू करने के बाद 7 साल से अधिक जेल की सजा सुनाई है । उनके वकील मुस्तफा नीली ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “नरगिस को लोगों को एकजुट करने और साजिश रचने के आरोप में 6 साल और प्रचार के आरोप में डेढ़ साल की जेल और 2 साल के लिए यात्रा प्रतिबंध की सजा सुनाई गई है.”

उन्नाव रेप केस : कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर आज SC में सुनवाई

उन्नाव रेप केस : कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अर्जी पर आज SC में सुनवाई

उन्नाव रेप केस में आरोपी और पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर की, पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 10 साल की जेल की सजा निलंबित करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि मुकदमे में देरी का एक कारण खुद सेंगर द्वारा दायर किए गए कई आवेदन भी थे।

विकासपुरी में बस में लगी भीषण आग, हेल्पर की जलकर मौत

विकासपुरी में बस में लगी भीषण आग, हेल्पर की जलकर मौत

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में 8 फरवरी की देर रात एक प्राइवेट बस (HR55AX-5463) में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 25 साल के युवक सुनील शर्मा की मौत हो गई । आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को रात 12.35 बजे मिली, जिसके बाद तीन गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । आग लगने का कारण बस में जल रही अगरबत्ती बताया जा रहा है ।

News Source: आज तक
MP विधानसभा में बड़े बदलाव की तैयारी में BJP

MP विधानसभा में बड़े बदलाव की तैयारी में BJP

आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए BJP सदन में नए चीफ व्हिप (मुख्य सचेतक) की नियुक्ति करने जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अनुशासन बनाए रखने और अहम विधेयकों पर विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह नियुक्ति की जा रही है । नए चीफ व्हिप के लिए BJP पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के नाम पर विचार कर रही है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
MP में कल से बोर्ड परीक्षा..16 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल

MP में कल से बोर्ड परीक्षा..16 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल

MP में कल से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बैठेंगे। जिनके लिए प्रदेश भर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है । सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी ।

आठवीं पास युवक ने अंग्रेजी बोलने वाले साथी संग खोला ठगी का सेंटर

आठवीं पास युवक ने अंग्रेजी बोलने वाले साथी संग खोला ठगी का सेंटर

जबलपुर साइबर पुलिस ने इंदौर में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आठवीं पास मास्टरमाइंड ने अंग्रेजी बोलने वाले साथियों के साथ मिलकर फर्जी कॉल सेंटर खोला और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों लूटे। पुलिस ने सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नीमच: पुलिस कंट्रोल रूम में हेड कांस्टेबल ने जहर खाकर दी जान

नीमच: पुलिस कंट्रोल रूम में हेड कांस्टेबल ने जहर खाकर दी जान

नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात हेड कांस्टेबल प्रवीण तोमर ने भ्रष्टाचार और प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने कुछ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस सनसनीखेज घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जाँच जारी है।

शहडोल: बीच शहर चलती लग्जरी कार बनी आग का गोला

शहडोल: बीच शहर चलती लग्जरी कार बनी आग का गोला

शहडोल के व्यस्त इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती लग्जरी कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते चालक वाहन से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा होने से रोक लिया।

इंदौर: अब 72 घंटों में ईमेल पर मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र

इंदौर: अब 72 घंटों में ईमेल पर मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र

इंदौर नगर निगम ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब आवेदन के मात्र 72 घंटों के भीतर प्रमाण पत्र सीधे आवेदक के ईमेल पर भेज दिया जाएगा। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ तेजी भी आएगी।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें