📱Download Our App
ईशान किशन vs श्रेयस अय्यर : 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड

ईशान किशन vs श्रेयस अय्यर : 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड

 

मानदंड ईशान किशन श्रेयस अय्यर
कुल रन 796 580
बल्लेबाजी औसत 25.67 27.61
स्ट्राइक रेट 124.37 132.11
सर्वोच्च स्कोर 89 67
छक्के  36 22

रनों और छक्कों में ईशान किशन दमदार हैं, तो औसत और स्ट्राइक रेट में श्रेयस अय्यर का पलड़ा भारी है।

बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गईं लड़कियां, वायरल हुआ वीडियो

बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गईं लड़कियां, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमे दो लड़कियां मिलकर एक अन्य लड़की को बुरी तरह पिटाई करती दिख रही है। जिसकी वजह सिर्फ एक ‘मैसेज’ बताया जा रहा है, जो पीड़ित लड़की ने दूसरी लड़की के बॉयफ्रेंड को भेजा था। वीडियो में लड़कियां गाली-गलौज और थप्पड़बाजी करती नजर आ रही हैं।

केपी कॉलेज के पास गिरा एयरफोर्स का 2-सीटर प्लेन

केपी कॉलेज के पास गिरा एयरफोर्स का 2-सीटर प्लेन

प्रयागराज में बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान केपी कॉलेज मैदान के पीछे गिर गया। विमान में दो पायलट सवार थे, जो चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए। विमान जलकुंभी से ढके इलाके में गिरा, जिससे बड़ी आग लगने या जान-माल के नुकसान की आशंका कम हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर ली है और वायुसेना के अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

News Source: जागरण
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर खेल सलाहकार नजरुल का तीखा बयान

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर खेल सलाहकार नजरुल का तीखा बयान

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम को भारत में खेलने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने सुरक्षा चिंताओं को वाजिब बताते हुए वेन्यू बदलने की मांग दोहराई है। नजरुल का कहना है कि जब पूर्व में अन्य देशों के लिए वेन्यू बदले गए हैं, तो बांग्लादेश की मांग भी तर्कसंगत है।

इलाज के खर्चे से डरे दोस्त, बचाने के बजाय ले ली जान

इलाज के खर्चे से डरे दोस्त, बचाने के बजाय ले ली जान

बेंगलुरु में 26 वर्षीय विनोद की संदिग्ध मौत का पर्दाफाश करते हुए दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 1 जनवरी की पार्टी में दोस्तों के कहने पर विनोद नारियल के पेड़ पर चढ़ा और गिरकर गंभीर घायल हो गया। इलाज में लाखों का खर्च होने के डर से दोस्तों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय रास्ते में एक तालाब में डुबोकर मार डाला।

थायराइड को जड़ से कंट्रोल करेंगे ये सुपरफूड्स

थायराइड को जड़ से कंट्रोल करेंगे ये सुपरफूड्स

थायराइड को नियंत्रित करने के लिए संतुलित आहार बहुत महत्वपूर्ण है। हाइपोथायरायडिज्म में आयोडीन, सेलेनियम और प्रोटीन युक्त भोजन जैसे अंडे, दालें और दही का सेवन करना चाहिए। वहीं, सोया उत्पाद और कच्ची गोभी जैसी चीजों से परहेज करना बेहतर होता है। सही खान-पान न केवल वजन को नियंत्रित रखता है बल्कि थायराइड हार्मोन के स्तर को भी सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।

News Source: न्यूज़ 24
दुल्हन बनने वाली थी निशा, बदमाशों ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट

दुल्हन बनने वाली थी निशा, बदमाशों ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट

ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में 24 साल की निशा कुशवाह की उसके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने धारदार हथियार से उसका गला रेता और सोने की चेन व टॉप्स लूटकर फरार हो गए। निशा की अप्रैल में शादी तय थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन फिलहाल हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है।

26 टन प्रतिबंधित गोमांस मामले में SIT का एक्शन

26 टन प्रतिबंधित गोमांस मामले में SIT का एक्शन

भोपाल के जिन्सी स्लॉटरहाउस में मिले 26.5 टन प्रतिबंधित गोमांस मामले की जांच अब SIT कर रही है। जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए हैं। स्लॉटरहाउस के कर्मचारियों और पैकेजिंग से जुड़े लोगों से पूछताछ की तैयारी है। इस घोटाले में नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत और मांस निर्यात के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

‘बॉर्डर 2’ के अनोखे ट्रेंड में शामिल हुए केएल राहुल, वायरल हुई पोस्ट

‘बॉर्डर 2’ के अनोखे ट्रेंड में शामिल हुए केएल राहुल, वायरल हुई पोस्ट

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन के लिए चल रहे सोशल मीडिया ट्रेंड में केएल राहुल भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने प्रैक्टिस ग्राउंड से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि अगर अहान शेट्टी उनके पोस्ट पर कमेंट करते हैं, तो वह फिल्म दो बार देखने जाएंगे। उनकी पोस्ट ने अहान, सुनील शेट्टी और पत्नी अथिया को भी हसने पर मजबूर कर दिया।

ईशान किशन बनेंगे टीम इंडिया के नए नंबर 3 बल्लेबाज, देखें आंकड़े

ईशान किशन बनेंगे टीम इंडिया के नए नंबर 3 बल्लेबाज, देखें आंकड़े

ईशान किशन का नंबर 3 पर रिकॉर्ड

  • कुल मैच : 4

  • कुल रन : 114

  • औसत : 28.5

  • अर्धशतक : 2 ( ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 और 52 रन )

  • खास बात : नंबर 3 पर अपनी पिछली पारी में वे शून्य (0) पर आउट हुए थे।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें