
मां की मौत का गम नहीं सह सका बेटा, अतिथि शिक्षक ने लगाई फांसी
शहडोल के चुहिरी गांव में एक अतिथि शिक्षक मां की मौत के बाद काफी गुमसुम रहने लगा था। काफी समय से अकेले रहने और मानसिक तनाव की वजह से दिलीप गुप्ता (43) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।






