📱Download Our App
कोर्ट में फंसी थलपति विजय की फिल्म, ‘धुरंधर’ का दिया हवाला

कोर्ट में फंसी थलपति विजय की फिल्म, ‘धुरंधर’ का दिया हवाला

थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ का सेंसर सर्टिफिकेट विवाद मद्रास हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में धार्मिक भावनाओं और सेना के चित्रण पर आपत्ति जताई है, जबकि मेकर्स इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान मेकर्स ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के उदाहरण का इस्तेमाल करते हुए अपनी दलीलें पेश की हैं।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2031 तक जारी रहेगी अटल पेंशन योजना

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2031 तक जारी रहेगी अटल पेंशन योजना

पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में अटल पेंशन योजना को 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी गई है। असंगठित और कम आय वर्ग के करोड़ों लोगों को बड़ी राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया। सरकार का यह निर्णय बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने में बड़ा कदम है।

एमपी हाई कोर्ट ने अफगानी युवक की याचिका की खारिज

एमपी हाई कोर्ट ने अफगानी युवक की याचिका की खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि भारत में रहने के लिए वैध वीजा अनिवार्य है। 2019 से रह रहे एक अफगानी युवक ने अपने खिलाफ जारी ‘लीव इंडिया’ नोटिस और एफआईआर को चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि शरणार्थी का दर्जा होना विदेशी अधिनियम के उल्लंघन की छूट नहीं देता और वीजा समाप्त होने के बाद देश में रुकना अपराध है।

स्कूल में हथियारों के साथ छात्र गिरफ्तार, मची अफरा-तफरी

स्कूल में हथियारों के साथ छात्र गिरफ्तार, मची अफरा-तफरी

दिल्ली के एक स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं जब एक छात्र अपने साथ देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस लेकर क्लास पहुँच गया। वह टॉयलेट के पास हथियार छिपाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र के पास हथियार कहाँ से आए और उसका इरादा क्या था।

ऊषा वेंस के घर गूंजेगी किलकारी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दी खुशखबरी

ऊषा वेंस के घर गूंजेगी किलकारी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने दी खुशखबरी

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी ऊषा वेंस चौथी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इस जोड़े के पहले से ही तीन बच्चे (इवान, विवेक और मिराबेल) हैं। ट्रंप प्रशासन की नई पारी की शुरुआत के साथ वेंस परिवार में इस नए मेहमान के आने की खबर ने समर्थकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है।

News Source: जागरण
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली अपने दादा की बड़ी अमानत

राहुल गांधी को रायबरेली में मिली अपने दादा की बड़ी अमानत

रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी को अपने दादा फिरोज गांधी का दशकों पुराना ड्राइविंग लाइसेंस मिला। एक स्थानीय परिवार ने इस ड्राइविंग लाइसेंस को सालों से सहेज कर रखा था। मंच पर लाइसेंस पाकर राहुल भावुक हो गए। उन्होंने इसे बड़े गौर से निहारा और तुरंत फोटो खींचकर अपनी मां सोनिया गांधी को व्हाट्सएप पर भेजी।

जाकिर खान: खुलकर बताई ब्रेक लेने की वजह

जाकिर खान: खुलकर बताई ब्रेक लेने की वजह

फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने 4-5 साल का लंबा ब्रेक लेने का एलान कर दिया है। उनका कहना है कि वे फिटनेस पर ध्यान देना चाहते है और अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते है। साथ ही कुछ जरूरी चीजों को ठीक करने पर ध्यान देंगे। फैंस का आभार जताते हुए उन्होंने इसे एक नई शुरुआत बताया। उनके इस अचानक फैसले से फैंस काफी हैरान हैं।

News Source: जागरण
27 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Vivo X200T, जानें कीमत

27 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Vivo X200T, जानें कीमत

Vivo X200T भारत में 27 जनवरी को लॉन्च होगा। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर और 6,200mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Zeiss तकनीक वाला ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप मिलेगा। भारत में इसकी संभावित कीमत 50,000 से 55,000 रुपये के बीच हो सकती है। यह फोन फ्लिपकार्ट और वीवो की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

कीव पर रूस का बड़ा हमला, यूक्रेन की संसद में छाया अंधेरा

कीव पर रूस का बड़ा हमला, यूक्रेन की संसद में छाया अंधेरा

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इन हमलों ने यूक्रेन के ऊर्जा और जल बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुँचाया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि यूक्रेन की संसद में भी बिजली और पानी नहीं है। कड़ाके की ठंड में बिजली गुल होने से लाखों लोग हीटिंग के बिना रहने को मजबूर हैं।

‘बॉर्डर 2’ ट्रोलिंग पर ऐक्टर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी

‘बॉर्डर 2’ ट्रोलिंग पर ऐक्टर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीज़र के बाद हो रही ट्रोलिंग पर ऐक्टर वरुण धवन ने चुप्पी तोड़ी है। एक कार्यक्रम दौरान वरुण ने कहा, ‘मैं वो स्कूल से आता हूं, जहां पर आपका काम बोलता है।, सारे शोर को बंद कर अपने काम को शोर मचाने दो’, कहा कि वे ट्रोलिंग के लिए नहीं, बल्कि काम के लिए जीते हैं, जिसका परिणाम शुक्रवार (23-01-26) को सबको पता चल जाएगा।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें