📱Download Our App
यूट्यूब देख वजन घटाने की कोशिश पड़ी भारी, केमिकल खाने से छात्रा की मौत

यूट्यूब देख वजन घटाने की कोशिश पड़ी भारी, केमिकल खाने से छात्रा की मौत

मदुरै में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने वजन घटाने के लिए यूट्यूब पर बताए गए नुस्खे के अनुसार ‘बोरेक्स’ (सुहागा) का सेवन कर लिया। केमिकल शरीर में जाते ही उसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने लगीं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भ्रामक जानकारी फैलाने वाले वीडियो के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और लोगों को इंटरनेट के नुस्खों से बचने की सलाह दी है।

बैंक ने निकाली 350 पदों पर भर्ती, डायरेक्ट लिंक से करे अप्लाई

बैंक ने निकाली 350 पदों पर भर्ती, डायरेक्ट लिंक से करे अप्लाई

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की और से फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 3 फरवरी 2026 है, आप इस लिंक की मदद से डायरेक्ट अप्लाई कर सकते है। परीक्षा में 100 नंबर के 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की है।

जगन्नाथ मंदिर में दर्शन हुए बंद, जानें क्यों करना पड़ा भगवान का महास्नान

जगन्नाथ मंदिर में दर्शन हुए बंद, जानें क्यों करना पड़ा भगवान का महास्नान

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह के पास खून के धब्बे मिलने के बाद मंदिर की परंपरा के अनुसार ‘महास्नान’ किया गया। इस शुद्धिकरण अनुष्ठान के दौरान करीब एक घंटे तक भक्तों का प्रवेश वर्जित रहा। माना जा रहा है कि यह खून किसी कर्मचारी के पैर में चोट लगने के कारण गिरा था। अनुष्ठान संपन्न होने के बाद दर्शन फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दिए गए।

कैमरे में कैद हुआ एयरक्राफ्ट क्रैश का Live वीड‍ियो, तैरते दिखे पायलट

कैमरे में कैद हुआ एयरक्राफ्ट क्रैश का Live वीड‍ियो, तैरते दिखे पायलट

प्रयागराज में आज बुधवार की दोपहर एक टू-सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। यह केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में जा गिरा। क्रैश होने से पहले ही दोनों पायलटों ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आ चूका है। पायलटों को देखते ही आसपास के लोगो ने उन्हें सुरक्षित निकाला।

दावोस यात्रा के दौरान ट्रंप के विमान में आई समस्या, टला बड़ा हवाई हादसा

दावोस यात्रा के दौरान ट्रंप के विमान में आई समस्या, टला बड़ा हवाई हादसा

स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान ‘एयर फोर्स वन’ में तकनीकी खराबी आ गई। सावधानी बरतते हुए विमान को जॉइंट बेस एंड्रयूज वापस लाया गया। ट्रंप और उनका स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित रहे। दो घंटे की देरी और विमान बदलने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप दोबारा दावोस के लिए रवाना हुए।

News Source: पत्रिका
विराट कोहली को लगा झटका, डैरेल मिचेल अब वनडे क्रिकेट के नए ‘किंग’

विराट कोहली को लगा झटका, डैरेल मिचेल अब वनडे क्रिकेट के नए ‘किंग’

न्यूजीलैंड के डैरेल मिचेल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली को नंबर-1 की कुर्सी से हटा दिया है। भारत के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में मिचेल ने 352 रन ठोककर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। पिछले हफ्ते ही रोहित शर्मा को पछाड़कर नंबर-1 बने कोहली अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। रोहित शर्मा रैंकिंग में चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

मंदसौर और नीमच में GBS का कहर, दूषित पानी से फैल रही दुर्लभ बीमारी

मंदसौर और नीमच में GBS का कहर, दूषित पानी से फैल रही दुर्लभ बीमारी

मंदसौर और नीमच में गुलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के मामले मिलने से हड़कंप मच गया है। दूषित पानी के कारण फैले इस संक्रमण से बच्चों की मौत की भी खबर है। स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय टीमें मुल्तानपुरा जैसे प्रभावित इलाकों में सर्वे कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी नसों को प्रभावित कर लकवा जैसी स्थिति पैदा कर सकती है, इसलिए शुरुआती लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।

धार भोजशाला: दिग्विजय सिंह ने बसंत पंचमी को लेकर रखी बड़ी बात

धार भोजशाला: दिग्विजय सिंह ने बसंत पंचमी को लेकर रखी बड़ी बात

साल 2026 में बसंत पंचमी और शुक्रवार एक ही दिन (23 जनवरी) पड़ने से धार की भोजशाला में प्रशासन के सामने सुरक्षा की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा सूर्योदय से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 3:30 से सूर्यास्त तक पूजा की जाए, जबकि बीच के 1 से 3 बजे तक का समय नमाज के लिए छोड़ा जाए।

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ से पहले महाकाल मंदिर पहुँचे सुनील शेट्टी

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ से पहले महाकाल मंदिर पहुँचे सुनील शेट्टी

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ से पहले दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे । 23 जनवरी को रिलीज हो रही ‘बॉर्डर 2’ से पहले उन्होंने फ़िल्म की सफलता का आशीर्वाद मांगा । ‘बॉर्डर 2’ में उनके बेटे अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। सुनील ने भावुक होकर कहा, “बेटे की फिल्म आ रही है, उसी के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं।”

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, महिला तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, महिला तस्कर गिरफ्तार

नरसिंहपुर जिले में अवैध शराब की बिक्री से तंग आकर ग्रामीण महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पूरी तरह शराब की बिक्री बंद नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें