📱Download Our App
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 270 अंक टूटा सेंसेक्स

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 270 अंक टूटा सेंसेक्स

शेयर मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। बुधवार को सेंसेक्स 270.84 अंक गिरकर 81,909.63 पर और निफ्टी 75 अंक फिसलकर 25,157.50 पर बंद हुआ। मंगलवार को बाजार में सेंसेक्स 1065 अंक से ज्यादा टूटा था, जिसके बाद आज भी बाजार दबाव में नजर आया। इस गिरावट ने निवेशकों की परेशानी बढ़ा दी है।

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बीमार

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बीमार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को तबीयत बिगड़ने के बाद अयोध्या से लखनऊ के मेदांता अस्पताल लाया गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और कम ऑक्सीजन लेवल के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया है। विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए देशभर में साधु-संतों और भक्तों द्वारा प्रार्थना की जा रही है।

News Source: जागरण
मोरटक्का सिक्स लेन ब्रिज का एक हिस्सा जल्द होगा शुरू, सफर होगा आधा

मोरटक्का सिक्स लेन ब्रिज का एक हिस्सा जल्द होगा शुरू, सफर होगा आधा

जल्द ही मोरटक्का में नर्मदा नदी पर बने सिक्स लेन ब्रिज का एक हिस्सा जनता के लिए खोल दिया जाने वाला है। इसके शुरू होते से ही खंडवा से इंदौर का जाने में अभी जो 4-5 घंटे लगते है, वह घटकर सिर्फ 2 घंटे हो जायेंगे। लोगो को जाम से राहत मिलेगी और बड़वाह–सनावद के शहरी हिस्सों से जाने की मजबूरी खत्म जो जाएगी।

News Source: न्यूज़ 18
विवादों के बाद झुके ‘बिग बॉस’ मेकर्स, OTT वर्जन को लेकर उठाया सख्त कदम

विवादों के बाद झुके ‘बिग बॉस’ मेकर्स, OTT वर्जन को लेकर उठाया सख्त कदम

लगातार विवादों और अश्लीलता के आरोपों के बीच ‘बिग बॉस ओटीटी’ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने इस डिजिटल फॉर्मेट को फिलहाल रोकने का मन बना लिया है। अरमान मलिक जैसे कंटेस्टेंट्स के कारण हुई कानूनी दिक्कतों और सोशल मीडिया पर बायकॉट के चलते शो की छवि खराब हुई है। अब मेकर्स अपना पूरा फोकस केवल टेलीविजन वाले मुख्य सीजन पर ही रखेंगे।

चलती ट्रेन से धुआं निकलने से हड़कंप, यात्रियों में मची चीख-पुकार

चलती ट्रेन से धुआं निकलने से हड़कंप, यात्रियों में मची चीख-पुकार

जींद के जयजयवंती स्टेशन के पास श्रीगंगानगर-बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक धुआं निकलने से बड़ा हादसा टल गया। ब्रेक बाइंडिंग की वजह से पहियों के पास से धुआं उठा था, जिसे देख यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर तकनीकी खराबी को ठीक किया, जिसके बाद ट्रेन सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

News Source: जागरण
खंडवा ब्रेकिंग : सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत

खंडवा ब्रेकिंग : सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत

खंडवा में दो दिन पहले यानि सोमवार रात बीजेपी नेता रामनारायण राठौर जेसीबी मशीन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। धनगांव निवासी रामनारायण राठौर पूर्व में भाजपा के बूथ अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि रह चुके थे।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा, फरार कातिल गिरफ्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा, फरार कातिल गिरफ्तार

दिल्ली की नरेला पुलिस ने दो महीने पहले औद्योगिक क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से ही दिल्ली से बाहर भाग गया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

घर में लगाएं ये 7 पौधे, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

घर में लगाएं ये 7 पौधे, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्रकृति और हमारी खुशहाली का अटूट संबंध है। घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन की वृद्धि के लिए मनी प्लांट, तुलसी, अपराजिता, बांस, शमी, क्रसुला और स्पाइडर प्लांट जैसे पौधे लगाने चाहिए। बता दे कि क्रसुला को धन खींचने वाला पौधा माना जाता है, जबकि तुलसी और शमी के पौधे वास्तु दोषों को दूर कर जीवन में स्थिरता और सुख-समृद्धि लाते हैं।

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की अगली फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर आज 21 जनवरी को रिलीज हो चूका है। यह 3.08 मिनट का ट्रेलर काफी धांसू बताया जा रहा है। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने बताया कि फिल्म वैलेंटाइन वीक, यानी 13 फरवरी 2026 को रिलीज़ की जाएगी। यह फैंस के लिए इंटेंस, अनप्रिडिक्टेबल और पैशनेट सिनेमैटिक होगी।

टी20 सीरीज से पहले ICC रैंकिंग जारी, IND और NZ टीम में बड़ा अंतर

टी20 सीरीज से पहले ICC रैंकिंग जारी, IND और NZ टीम में बड़ा अंतर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (21 जनवरी 2026) से शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले आईसीसी (ICC) ने ताजा टी20 टीम रैंकिंग जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम इस समय दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम बनी हुई है।

रैंक टीम रेटिंग पॉइंट्स
1 भारत 268 16,345
2 ऑस्ट्रेलिया 258 13,412
3 न्यूजीलैंड 255 12,234
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें