
चचेरे भाइयों ने ली युवक की जान, इलाके में सनसनी
ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ आपसी विवाद में चचेरे भाइयों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।






