
दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की मां ने बहू प्रिया पर लगाए गंभीर आरोप
दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। उनकी मां रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर ‘रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट’ की वैधता को चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू प्रिया सचदेव ने संजय की ‘रहस्यमयी मौत’ के बाद 13 दिनों के शोक के दौरान ही धोखाधड़ी से बिजनेस पर नियंत्रण हासिल किया ।







