📱Download Our App
ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा सोना

ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा सोना

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने ने आज नया इतिहास रच दिया है । वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और रुपये की ऐतिहासिक गिरावट के कारण 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,57,260 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गई है । इस भारी उछाल के मुख्य कारण वैश्विक तनाव (अमेरिका-ग्रीनलैंड विवाद), डॉलर के मुकाबले रुपये का 91.28 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरना और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है।

News Source: जागरण
जानें कितनी है मशहूर कॉमेडियन ज़ाकिर खान की नेटवर्थ?

जानें कितनी है मशहूर कॉमेडियन ज़ाकिर खान की नेटवर्थ?

रिपोर्ट्स में मुताबिक़ मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान की कुल संपत्ति लगभग 30 से 35 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई स्टैंड-अप कॉमेडी शोज़, यूट्यूब विज्ञापन, और ओटीटी प्लेटफॉर्म से होती है। बताया जाता है कि वो एक शो के लिए 15 से 20 लाख रुपए तक की फीस लेते हैं ।  अभी हाल ही में ज़ाकिर खान ने करियर में लंबे ब्रेक की घोषणा की है।

News Source: जागरण
प्रयागराज विमान घटना का LIVE VIDEO आया सामने, देखें

प्रयागराज विमान घटना का LIVE VIDEO आया सामने, देखें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण माइक्रोलाइट विमान उड़ान के दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और शहर के बीचोंबीच, केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में जा गिरा । अब इस घटना का एक वीडियो सामने आया है । इसमें देखा जा सकता है कि कैसे विमान, तालाब में गिरा. इस दौरान विमान के पैराशूट खुल गए थे ।

उर्वशी रौतेला ने खरीदी नई Rolls-Royce Cullinan और G-Wagon

उर्वशी रौतेला ने खरीदी नई Rolls-Royce Cullinan और G-Wagon

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में 11 करोड़ की नई Rolls-Royce Cullinan और करीब 5 करोड़ की Green Mercedes G-Wagon खरीदी है । अब तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस उनके इस नए कार कलेक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उनकी इस उपलब्धि को मेहनत और लगन का नतीजा बताया है।

मिनटों में दूर होगा कुकर का कालापन, अपनाएं यह घरेलू नुस्खा

मिनटों में दूर होगा कुकर का कालापन, अपनाएं यह घरेलू नुस्खा

घर के किचन में आलू उबालने या जलने के कारण कुकर काला पड़ जाता है, ऐसे में उसे रगड़ने के बजाय यह घरेलू नुस्खा अपनाएं। कुकर में पानी भरकर उसमें एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर और एक चम्मच नमक मिलाएं। इसे 2-3 बार उबालें और फिर गुनगुने पानी में स्क्रब से हल्का रगड़ दें। जिसके बाद आपका कुकर चमकने लगेगा।

‘6,6,6,6,4,4,4,4…’, टी20 में भारतीय खिलाड़ी ने मचाया कोहराम

‘6,6,6,6,4,4,4,4…’, टी20 में भारतीय खिलाड़ी ने मचाया कोहराम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों का टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है।  अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों में 84 रन जड़ दिए । इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए ।

IND vs NZ : नागपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, न्यूजीलैंड पस्त

IND vs NZ : नागपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, न्यूजीलैंड पस्त

T20I सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग करने आये अभिषेक शर्मा ने मात्र 35 गेंदों में 84 रनो की जबरजस्त पारी खेली। जिसमे उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। फ़िलहाल टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवर के बाद 150/4 है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में बुधवार सुबह 28 वर्षीय धीरेंद्र सिंह जाट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्वालियर के रहने वाले धीरेंद्र बीटेक के बाद पिछले 7 साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन युवक का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : CM को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

ब्रेकिंग न्यूज़ : CM को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम से एक धमकी भरा ईमेल मिलने से शिमला में हड़कंप मच गया है। ईमेल में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर धमाके की धमकी दी है । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही CM की सुरक्षा बढ़ाई भी बढ़ा दी गयी है।

News Source: जागरण
नोएडा में इंजीनियर की डूबकर हुई मौत के मामले पर नितिन गडकरी ने जारी किया बयान

नोएडा में इंजीनियर की डूबकर हुई मौत के मामले पर नितिन गडकरी ने जारी किया बयान

नोएडा में 70 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर हुई 27-वर्षीय इंजीनियर युवराज मेहता की मौत को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है… मुझे शर्म आती है।” उन्होंने कहा, “हमारे देश में 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, 1.8 लाख मौतें होती हैं… 18-34 आयुवर्ग में 66% युवक मरते हैं।”

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें