📱Download Our App
Amazon सेल में ₹30,000 सस्ता हुआ आईफोन एयर

Amazon सेल में ₹30,000 सस्ता हुआ आईफोन एयर

Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में Apple के सबसे पतले स्मार्टफोन iPhone Air पर भारी गिरावट देखी गई है। लॉन्च के महज 4 महीने बाद ही इस प्रीमियम फोन पर करीब 30,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। कूपन डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत काफी कम हो गई है। यह फोन अब तक के सबसे सस्ते दाम पर उपलब्ध है।

News Source: आज तक
धार भोजशाला : सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, सुरक्षा के लिए 8000 जवान तैनात

धार भोजशाला : सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, सुरक्षा के लिए 8000 जवान तैनात

एमपी में धार की भोजशाला में हिन्दू पक्ष ने बसंत पंचमी पर पुरे दिन अखंड सरस्वती पूजा के लिए याचिका दायर की गई थी।, जिसकी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। बसंत पंचमी शुक्रवार होने की वजह से विवाद की स्थिति बन सकती है। साथ ही, धार में 8 हजार का बल तैनात किया गया है। 50 ‎प्रतिशत फोर्स बुधवार रात तक पहुंच चुका है।

ट्रंप के एक बयान से ‘रॉकेट’ बना शेयर बाजार, सेंसेक्स में भारी उछाल

ट्रंप के एक बयान से ‘रॉकेट’ बना शेयर बाजार, सेंसेक्स में भारी उछाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के साथ जल्द ट्रेड डील होने के सकारात्मक संकेत देने के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। पिछले कई दिनों की गिरावट पर ब्रेक लग गया। गुरुवार को BSE Sensex 800 अंक की तगड़ी उछाल के साथ ओपन हुआ, तो NSE Nifty ने भी तगड़ी छलांग लगा दी

News Source: आज तक
अब स्कूल की राह होगी आसान, 212 विद्यार्थियों को मिलीं मुफ्त साइकिलें

अब स्कूल की राह होगी आसान, 212 विद्यार्थियों को मिलीं मुफ्त साइकिलें

खरगोन जिले के बामनाला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 212 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं। दूर-दराज के गांवों से पैदल स्कूल आने वाले बच्चों के लिए यह बड़ी राहत है। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये साइकिलें उनकी पढ़ाई की राह आसान बनाएंगी।

विरियाखेड़ी में मासूम की मौत : 5वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी

विरियाखेड़ी में मासूम की मौत : 5वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी

रतलाम के विरियाखेड़ी में बुधवार एक 12 वर्षीय छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मां अपने काम से वापस लौटी, तो बेटे को बेसुध देखा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ समय पहले भी इस परिवार ने अपने छोटे बेटे को बीमारी में खो दिया था।

ICC के 24 घंटे के अल्टीमेट पर BCB ने दिया जवाब

ICC के 24 घंटे के अल्टीमेट पर BCB ने दिया जवाब

ICC द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह सरकार पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहते, लेकिन भारत में T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने को लेकर उनका रुख अब भी नहीं बदला है.ध्यान रहे वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है.

News Source: आज तक
पहले टी20 में भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, न्यूजीलैंड को 48 रनों से रौंदा

पहले टी20 में भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, न्यूजीलैंड को 48 रनों से रौंदा

भारत-न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में बुधवार को खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने 48 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के बाद भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) रनों की पारी के दम पर 238 रन बनाए थे। इसके जवाब में NZ 190/7 रन ही बना सकी।

कराची मॉल आग कांड : एक ही दुकान से मिलीं 30 लाशें, मौत का आंकड़ा 61 पार

कराची मॉल आग कांड : एक ही दुकान से मिलीं 30 लाशें, मौत का आंकड़ा 61 पार

कराची में गुल शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। दिल दहला देने वाली बात यह है कि ‘दुबई क्रॉकरी’ नामक एक ही दुकान से 30 शव बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि जान बचाने के लिए लोगों ने शटर अंदर से गिरा लिया था, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

मीन राशिफल : 22 जनवरी 2026

मीन राशिफल : 22 जनवरी 2026

मीन राशि के जातकों को आज आध्यात्मिक सुख और मानसिक शांति प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने के योग हैं। वैवाहिक जीवन की पुरानी गलतफहमियां आज दूर होंगी। पुराने मित्रों के साथ मिलना पुरानी यादों को ताजा करेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय करें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कुंभ राशिफल : 22 जनवरी 2026

कुंभ राशिफल : 22 जनवरी 2026

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नई उपलब्धियां लेकर आएगा। तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नए दोस्तों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें