📱Download Our App
UGC NET परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे चेक

UGC NET परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे चेक

यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर आने वाली है, NTA जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट nta.nic.in पर जाकर देख सकेंगे व डाउनलोड कर सकेंगे। बता दे कि सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40% अंक और ST/SC/OBC वालो को 35% अंक लाना होगा।

News Source: जागरण
इंदौर ब्रेकिंग : विधायक गोलू शुक्ला के घर काम करने वाली युवती का शव मिला

इंदौर ब्रेकिंग : विधायक गोलू शुक्ला के घर काम करने वाली युवती का शव मिला

इंदौर से MLA गोलू शुक्ला के घर में हाउसकीपिंग का काम करने वाली 19 वर्षीय युवती नेहा का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस सूत्रों के युवती विधायक के पोते की देखभाल करती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

गणतंत्र दिवस 2026: पहली बार परेड में दिखेगी भारतीय सिनेमा की झांकी

गणतंत्र दिवस 2026: पहली बार परेड में दिखेगी भारतीय सिनेमा की झांकी

गणतंत्र दिवस के 77 साल के इतिहास में पहली बार कर्तव्य पथ पर भारतीय सिनेमा की समर्पित झांकी नजर आएगी। मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इस भव्य झांकी का नेतृत्व करेंगे, जो भारतीय फिल्मों की सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक पहचान को प्रदर्शित करेगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की यह पहल सिनेमा को राष्ट्रीय गौरव के रूप में नई पहचान देगी।

इंदौर में दूषित पानी का कहर: ई-रिक्शा चालक की मौत पर छिड़ी जंग

इंदौर में दूषित पानी का कहर: ई-रिक्शा चालक की मौत पर छिड़ी जंग

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल ही में एक ई-रिक्शा चालक की जान चली गई, जिसे परिवार जहरीले पानी का शिकार बता रहा है, जबकि प्रशासन इसे कैंसर से हुई मौत करार दे रहा है। इस त्रासदी ने इलाके में भारी तनाव पैदा कर दिया है।

News Source: आज तक
फूड सेफ्टी ऑफिसर का रिजल्ट जारी, तुरंत करे चेक

फूड सेफ्टी ऑफिसर का रिजल्ट जारी, तुरंत करे चेक

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने MPPSC FSO 2025 परीक्षा दी थी, तो ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से रिजल्ट देख सकते है। बता दे कि फूड सेफ्टी ऑफिसर की परीक्षा 14 दिसंबर हुई थी और आंसर-की 17 दिसंबर को जारी हुई थी।

News Source: जागरण
चिकनगुनिया का खौफ: तेजी से बढ़ते मामलों ने बढ़ाई सरकार की चिंता

चिकनगुनिया का खौफ: तेजी से बढ़ते मामलों ने बढ़ाई सरकार की चिंता

तमिलनाडु में चिकनगुनिया के मामलों में अचानक आए उछाल ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने राज्यभर में अलर्ट जारी कर दिया है। डॉक्टरों ने लोगों को मच्छरों से बचने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी है ताकि महामारी को रोका जा सके।

News Source: पत्रिका
रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, सिर के आर-पार हुई गोली

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, सिर के आर-पार हुई गोली

ग्वालियर में बुधवार रात नयागांव के पास रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने बताया मृतक के सिर में दो घाव हैं, एक गोली आरपार हो गई है, जबकि दूसरी सिर में फंसी हुई है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवक के कपड़ो और उम्र की मदद से पहचान करने की कोशिश कर रही है।

News Source: यूट्यूब
महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव: बागियों के कारण भाजपा-शिवसेना में तकरार

महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव: बागियों के कारण भाजपा-शिवसेना में तकरार

मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच तनाव बढ़ गया है। शिवसेना का मानना है कि भाजपा के बागी उम्मीदवारों की वजह से उनके कई प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। इस खींचतान ने महायुति गठबंधन के भीतर आपसी तालमेल पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : नक्सलियों की पूर्व सरपंच की गला रेतकर हत्या

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : नक्सलियों की पूर्व सरपंच की गला रेतकर हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने के लिए एक पूर्व सरपंच की निर्मम हत्या कर दी है। नक्सलियों ने पूर्व सरपंच पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में भारी डर का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

‘भारत के बिना हम अधूरे हैं’ गणतंत्र दिवस से पहले यूरोप ने माना भारत का लोहा

‘भारत के बिना हम अधूरे हैं’ गणतंत्र दिवस से पहले यूरोप ने माना भारत का लोहा

बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच यूरोपीय यूनियन (EU) ने भारत को अपना अनिवार्य और भरोसेमंद साझेदार माना है। इस बार गणतंत्र दिवस पर यूरोपीय नेता मुख्य अतिथि होंगे, जहाँ रक्षा और व्यापार से जुड़ी बड़ी डील्स संभव हैं। इस बढ़ती नजदीकी ने चीन और पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें