
यूपी में सरकारी नौकरियों की बहार: 2027 चुनाव से पहले योगी सरकार का मेगा पुश
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। सरकार का लक्ष्य विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े लाखों पदों को तेजी से भरना है, जिसमें पुलिस, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।








