📱Download Our App
छत्तीसगढ़: रियल इस्पात प्लांट में भट्टी फटने से 7 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़: रियल इस्पात प्लांट में भट्टी फटने से 7 मजदूरों की मौत

बलौदा बाजार जिले के बकुलाही स्थित ‘रियल इस्पात स्टील प्लांट’ में गुरुवार को भीषण विस्फोट हुआ। डीएससी कोयला भट्ठे में धमाका उस समय हुआ जब मजदूर सफाई कर रहे थे। हादसे में गर्म कोयले और राख की चपेट में आने से 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। दमकल की टीमों ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

पुराने समय में लंबे बाल क्यों रखते थे पुरुष?

पुराने समय में लंबे बाल क्यों रखते थे पुरुष?

प्राचीन काल में पुरुषों के लंबे बाल केवल फैशन नहीं, बल्कि शक्ति, स्वतंत्रता और वीरता के प्रतीक थे। योद्धा और स्वतंत्र नागरिक इन्हें अपनी प्रतिष्ठा मानते थे, जबकि गुलामों के बाल काट दिए जाते थे। भारतीय और यूरोपीय सभ्यताओं में बालों को व्यक्तित्व और आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता था।

प्राचीन काल में पुरुष क्यों रखते थे लंबे बाल? जानें पीछे का राज

प्राचीन काल में पुरुष क्यों रखते थे लंबे बाल? जानें पीछे का राज

पुराने समय में पुरुषों के लंबे बाल रखने के पीछे गहरा वैज्ञानिक और आध्यात्मिक आधार था। बाल सौर ऊर्जा के संवाहक माने जाते थे, जो मस्तिष्क तक विटामिन-D और पोषण पहुँचाने में मदद करते थे। इसे शरीर का एक ‘प्राकृतिक एंटीना’ माना जाता था, जो एकाग्रता और मानसिक शक्ति बढ़ाता था। ऋषियों और योद्धाओं के लिए लंबे बाल पौरुष, शक्ति और ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़ाव का प्रतीक थे।

बांग्लादेश चुनाव : फरवरी महीने में इस दिन होगा मतदान

बांग्लादेश चुनाव : फरवरी महीने में इस दिन होगा मतदान

बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव के लिए 12 फरवरी 2026 को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम सूची के अनुसार, करीब 2,000 उम्मीदवार मैदान में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी BNP ने सबसे ज्यादा 288 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि जमात-ए-इस्लामी और इस्लामिक आंदोलन बांग्लादेश भी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के साथ मैदान में हैं।

बसंत पंचमी 2026: हिंदू ही नहीं, मुस्लिम और सिख भी मनाते हैं यह त्योहार

बसंत पंचमी 2026: हिंदू ही नहीं, मुस्लिम और सिख भी मनाते हैं यह त्योहार

बसंत पंचमी केवल हिंदुओं का ही नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। सूफी परंपरा में अमीर खुसरो के समय से ही दरगाहों पर पीले फूल चढ़ाने का रिवाज है। वहीं सिख समुदाय इसे महाराजा रणजीत सिंह के समय से भव्यता के साथ मनाता आ रहा है, जो इसकी व्यापक सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाता है।

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी पर मंडराया संकट

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी पर मंडराया संकट

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आरसीबी और अधिकारियों के बीच स्टेडियम के एक विशेष प्रावधान और सुविधाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस अनिश्चितता के कारण BCCI ओपनिंग सेरेमनी को किसी दूसरे शहर में शिफ्ट करने पर विचार कर सकता है। आरसीबी ने हालांकि खेलने की इच्छा जताई है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026: क्या पाकिस्तान टीम आएगी भारत?

टी20 वर्ल्ड कप 2026: क्या पाकिस्तान टीम आएगी भारत?

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम के शामिल होने पर स्थिति साफ हो गई है। सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। वहीं, अन्य देशों की टीमों में शामिल पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों के वीजा विवाद को भी आईसीसी ने सुलझा लिया है, जिससे उनके भारत आने का रास्ता साफ हो गया है।

नकली कफ सिरप फैक्ट्री पर बड़ा एक्शन, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

नकली कफ सिरप फैक्ट्री पर बड़ा एक्शन, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

इन्दौर में नकली कफ सिरप बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है, जिससे दवा जगत में हड़कंप मच गया है। जाँच के दौरान फैक्ट्री से लिए गए 30 से अधिक सिरप के सभी सैंपल फेल पाए गए, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह फैक्ट्री बिना किसी मानक और लैब टेस्टिंग के असुरक्षित तरीके से दवाइयां तैयार कर रही थी।

हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का धान खाक

हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का धान खाक

जिले में गुरुवार आगरा–झांसी हाईवे पर धन से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गयी। जिससे ट्रक में भरा लाखों रुपये का करीब 150 क्विंटल धान जलकर राख हो गया। गनीमत रही की हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई है। सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

देवेंद्र फडणवीस का दावोस में बड़ा ऐलान: टाटा समूह महाराष्ट्र में करेगा  बिलियन का निवेश

देवेंद्र फडणवीस का दावोस में बड़ा ऐलान: टाटा समूह महाराष्ट्र में करेगा $11 बिलियन का निवेश

दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है। उन्होंने महाराष्ट्र में एक अत्याधुनिक ‘इनोवेशन सिटी’ बनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, टाटा समूह ने राज्य में 11 बिलियन डॉलर (करीब 91,000 करोड़ रुपये) के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें