
कांग्रेस नेता के भतीजे ने खुद को और पत्नी को मारी गोली
अहमदाबाद के एनआरआई टॉवर में गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे अर्जुनसिंह ने अपनी पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच के अनुसार, अर्जुनसिंह काफी समय से डिप्रेशन के शिकार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।








