
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा पर क्या बोले शशि थरूर?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की चर्चाओं के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान आया है। मीडिया से बातचीत में शशि थरूर ने कहा, “इस बारे में मेरे साथ कोई चर्चा नहीं हुई है। मुझे सिर्फ इतना पता है कि ऐसी कोई इच्छा है, लेकिन इसकी एक प्रक्रिया होती है। जब तक कुछ दर्ज नहीं किया जाता, तब तक कोई खबर नहीं है। फिलहाल कुछ लोग आपस में इस पर चर्चा कर रहे हैं।”





