
शुभमन गिल का फ्लॉप शो, रणजी ट्रॉफी में ‘डक’ पर आउट
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल का बल्ला रणजी ट्रॉफी में भी खामोश रहा। सौराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए गिल महज कुछ गेंदे खेलकर शून्य पर आउट हो गए। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय मैचों में संघर्ष कर रहे गिल के लिए यह ‘डक’ आगामी टी20 और टेस्ट सीरीज से पहले चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा सकता है।








