📱Download Our App
कामवाली के सुसाइड पर क्या बोले BJP विधायक गोलू शुक्ला?

कामवाली के सुसाइड पर क्या बोले BJP विधायक गोलू शुक्ला?

इंदौर – 3 के विधायक गोलू शुक्ला के पोते को संभालने का काम करने वाली युवती नेहा (19) पुत्री रवि यादव, निवासी भगत सिंह नगर खारच्चा ने बुधवार को घर पर सुसाइड कर लिया । सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची । वंही जब विधायक गोलू शुक्ला से इस मामले को लेकर बात की गई तो उनका कहना है वह इस परिवार को नहीं जानते।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
दिल्ली की राजनीति में हलचल : कोर्ट से मिली केजरीवाल को राहत

दिल्ली की राजनीति में हलचल : कोर्ट से मिली केजरीवाल को राहत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल और अमानतुल्ला खान को बड़ी राहत दी है। विशेष न्यायाधीश ने ईडी द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने की प्रक्रिया फिलहाल टाल दी है और पूर्व में जारी समन पर रोक लगा दी है। इस कानूनी राहत से चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है।

ब्रेकिंग : देवघर में ट्रेन और ट्रक में जोरदार टक्कर

ब्रेकिंग : देवघर में ट्रेन और ट्रक में जोरदार टक्कर

झारखंड के देवघर में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ रेलवे फाटक खुला होने के कारण ट्रेन और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। लोको पायलट की सूझबूझ और इमरजेंसी ब्रेक लगाने से एक भीषण रेल दुर्घटना टल गई। हालांकि, इस चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जमीन विवाद में युवाओ पर जानलेवा हमला, इलाके में सनसनी फैली

जमीन विवाद में युवाओ पर जानलेवा हमला, इलाके में सनसनी फैली

इन्दौर में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने युवक को बंधक बनाया और उसे गर्म कलछी से शरीर के कई हिस्सों पर दागा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना इन्दौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

News Source: जागरण
555 दिनों की FD पर तगड़ा रिटर्न, 1 लाख के बन जाएंगे ₹1.39 लाख

555 दिनों की FD पर तगड़ा रिटर्न, 1 लाख के बन जाएंगे ₹1.39 लाख

केनरा बैंक अपने ग्राहकों को 555 दिनों की एफडी पर अच्छा रिटर्न दे रहा है। अगर आम नागरिक 1 लाख रूपए जमा करते है तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 1,36,354 रुपये मिलेंगे। वही वरिष्ठ नागरिको को मैच्यॉरिटी पर कुल 1,39,750 रुपये मिलेंगे, जिसमें से सिर्फ ब्याज से 39,750 रुपये की कमाई होगी।

गाजा में 3 पत्रकारों की मौत, इजरायल पर उठे सवाल

गाजा में 3 पत्रकारों की मौत, इजरायल पर उठे सवाल

गाजा के अल-जहरा इलाके में इजरायली हवाई हमले में तीन पत्रकारों की मौत हो गई, जिनमें सीबीएस न्यूज के सहयोगी अब्दुल रऊफ शात भी शामिल थे। यह हमला तब हुआ जब पत्रकार एक विस्थापन शिविर की कवरेज कर रहे थे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शांति वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिशों के बीच इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश पैदा कर दिया है।

News Source: Patrika News
अभिषेक शर्मा vs रोहित शर्मा : 34 T20I मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा vs रोहित शर्मा : 34 T20I मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

 

मानदंड अभिषेक शर्मा रोहित शर्मा
पारियां 33 27
कुल रन` 1199 527
स्ट्राइक रेट 190.92 127.29
औसत (Avg) 37.46 29.27
छक्के  81 20

अभिषेक शर्मा अपने शुरुआती 34 मैचों में रोहित शर्मा के शुरुआती करियर से कहीं अधिक आक्रामक और सफल नजर आते हैं।

OTT पर ‘धुरंधर’ का धमाका, जानें कब होगी रिलीज

OTT पर ‘धुरंधर’ का धमाका, जानें कब होगी रिलीज

आदित्य धर के निर्देशन में बनी मेगा-ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ अब 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। ₹130 करोड़ की भारी-भरकम ओटीटी डील के बाद, यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अपनी शानदार कमाई के बाद अब घर-घर पहुंचेगी, जबकि इसका सीक्वल 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगा।

हिमाचल प्रदेश : पोल से टकराई अनियंत्रित कार, मासूम समेत 3 की मौत

हिमाचल प्रदेश : पोल से टकराई अनियंत्रित कार, मासूम समेत 3 की मौत

कुल्लू में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। हादसे में दिल्ली निवासी 3 पर्यटकों (सोनिया, साक्षी और 5 वर्षीय देवीशा) की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुतिन ने ट्रंप को बताई ग्रीनलैंड की कीमत

पुतिन ने ट्रंप को बताई ग्रीनलैंड की कीमत

रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड खरीदने की योजना पर कटाक्ष किया है। पुतिन ने मजाकिया अंदाज में ग्रीनलैंड की कीमत मात्र 23 अरब रुपये बताई जिसे सुनकर ट्रंप भी हैरान रह गए। डेनमार्क ने इस द्वीप को बेचने से साफ इनकार कर दिया है, लेकिन ट्रंप की इस ‘रियल एस्टेट’ रुचि ने रूस और अमेरिका के बीच नए विवाद को जन्म दे दिया है।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें