
जेवरत – नगदी लेकर तांत्रिक के साथ फरार हुई महिला, पुलिस ने भोपाल में दबोचा
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला सोने चांदीके जेवर और नगदी रुपए लेकर तांत्रिकके साथ फरार हो गई थी । गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच के बाद महिला को भोपाल से बरामद कर लिया है । महिला ने पूछताछ में बताया कि वह उसके पति से परेशान होकर किसी राकेश जाटव नामक युवक के साथ चली गई थी । पुलिस नगदी और जेवरों के बारे में पूछताछ कर रही है ।





