📱Download Our App
कलयुगी मां की करतूत: पैसों के लिए 6 साल के बेटे को 95 हजार में बेचा

कलयुगी मां की करतूत: पैसों के लिए 6 साल के बेटे को 95 हजार में बेचा

उत्तरप्रदेश के कौशांबी से ममता को शर्मसार करने वाली खबर आई है, जहां एक मां ने तंगी के चलते अपने ही मासूम बेटे को 95 हजार रुपये में बेच दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी मां और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

News Source: आज तक
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी: कांग्रेस ने उठाई समय सीमा एक माह बढ़ाने की मांग

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी: कांग्रेस ने उठाई समय सीमा एक माह बढ़ाने की मांग

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने साय सरकार से धान खरीदी की अंतिम तिथि एक महीने आगे बढ़ाने की मांग की है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के करीब 5.5 लाख किसान अभी तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं और टोकन प्रक्रिया में भी दिक्कतें आ रही हैं।

News Source: पत्रिका
फल या फलों का जूस, सेहत के लिए क्या है बेहतर?

फल या फलों का जूस, सेहत के लिए क्या है बेहतर?

सेहतमंद रहने के लिए अक्सर लोग फल और जूस के बीच उलझन में रहते हैं। साबुत फल खाना जूस पीने से कहीं अधिक फायदेमंद है क्योंकि इसमें भरपूर फाइबर होता है जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। जूस निकालते वक्त जरूरी फाइबर निकल जाते हैं, जिससे शरीर को केवल फ्रुक्टोज मिलता है जो वजन और शुगर बढ़ा सकता है।

सिरोही में बोले CM भजनलाल: ‘किसानों की खुशहाली हमारी प्राथमिकता

सिरोही में बोले CM भजनलाल: ‘किसानों की खुशहाली हमारी प्राथमिकता

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिरोही दौरे के दौरान राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का बखान किया। उन्होंने किसानों को आर्थिक मदद का भरोसा देते हुए साफ कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आमजन के काम समय पर हों और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे।

जनगणना 2027 का शंखनाद: पहले चरण में मकानों की होगी गिनती

जनगणना 2027 का शंखनाद: पहले चरण में मकानों की होगी गिनती

केंद्र सरकार ने बहुप्रतीक्षित ‘जनगणना 2027’ की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पहले चरण में 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच मकानों की सूची तैयार की जाएगी और घरेलू सुविधाओं का डेटा जुटाया जाएगा। खास बात यह है कि देश की यह पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें 33 सवालों के जरिए मकान, परिवार और जाति से जुड़ी जानकारियां एकत्रित की जाएंगी।

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई होमबाउंड, भावुक हुए ‘करण जौहर’

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई होमबाउंड, भावुक हुए ‘करण जौहर’

करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’ ऑस्कर 2026 की रेस से बाहर हो गई है। इमोशनल होते हुए करण ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें फिल्म और डायरेक्टर नीरज घेवान पर बहुत गर्व है। यह फिल्म रिश्तों और घर की भावनाओं से जुड़ी एक इमोशनल कहानी थी। इंटरनेशनल लेवल पर तारीफ मिलने के बाद भी कॉम्पिटिशन ज्यादा होने की वजह से फिल्म पीछे रह गई।

News Source: आज तक
‘बॉर्डर 2’ को झटका, गल्फ देशों में लगा बैन

‘बॉर्डर 2’ को झटका, गल्फ देशों में लगा बैन

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है, लेकिन फिल्म को गल्फ देशों में बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, UAE, सऊदी अरब और कुवैत सहित खाड़ी देशों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि फिल्म में मौजूद एंटी-पाकिस्तान कंटेंट के कारण यह फैसला लिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज : जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सीएम योगी को लेकर दिया बड़ा बयान

ब्रेकिंग न्यूज : जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सीएम योगी को लेकर दिया बड़ा बयान

एक इंटरव्यू के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है । उन्होंने कहा “योगी आदित्यनाथ मेरे छोटे भाई हैं” । जगद्गुरु ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धर्म और विकास का संगम बताया। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है.

अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे

अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 35 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे किए। अभिषेक ने यह कारनामा सिर्फ 2898 गेंदों में किया, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल (2942 गेंद) को पीछे छोड़कर यह बड़ा रिकॉर्ड बनाया।

भोजन करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?

भोजन करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?

  • बिस्तर पर भोजन: बिस्तर पर भोजन करना अनुशासनहीनता है, हमेशा जमीन पर बैठकर खाएं।
  • बर्तन और तरीका: टूटे बर्तनों का प्रयोग न करें और भोजन दोनों हाथों से परोसें।
  • सफाई: हमेशा साफ स्थान पर खाएं और थाली में अन्न जूठा न छोड़ें।
  • जूते-चप्पल: जूते पहनकर खाना अन्न का अपमान है, इससे आर्थिक तंगी आती है।
  • नहाना: बिना नहाये किए भोजन करने से लक्ष्मी जी अप्रसन्न होती हैं।
News Source: न्यूज़ 24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें