खरगोन में जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 16.500kg सनन पॉवर गोली जब्त
खरगोन में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ने सनावद रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस पर छापा मारकर ‘सनन पावर’ ब्रांड की करीब 16.500 KG सनन पॉवर गोली जब्त की है । बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन की जा रही इन नशीली गोलियों की बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





