📱Download Our App
क्राइम : फिरौती न मिलने पर व्यापारी के बेटे की हत्या

क्राइम : फिरौती न मिलने पर व्यापारी के बेटे की हत्या

यूपी के चित्रकूट में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ फिरौती की मांग पूरी न होने पर बदमाशों ने एक व्यापारी के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। अपहरणकर्ताओं ने परिवार से भारी रकम मांगी थी, लेकिन सौदा विफल होने पर उन्होंने युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में है।

News Source: जागरण
MPESB : ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 एडमिट कार्ड जारी

MPESB : ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 एडमिट कार्ड जारी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। अगर आपने इसके लिए रजिस्ट्रशन किया है तो ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। बता दे कि इसकी परीक्षा 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2026 को होने वाली है।

News Source: जागरण
बसंत पंचमी 2026 : आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

बसंत पंचमी 2026 : आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

बसंत पंचमी (23 जनवरी 2026) पर ग्रहों का एक दुर्लभ और बेहद शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन बुध का श्रवण नक्षत्र में प्रवेश और चंद्रमा का मीन राशि में गोचर मेष, कर्क और मीन राशि वालों के लिए धन लाभ और तरक्की के द्वार खोलेगा। साथ ही, गुरु-चंद्रमा की युति से बन रहा ‘गजकेसरी योग’ इन राशियों को करियर में बड़ी सफलता और मानसिक शांति दिलाएगा।

News Source: आज तक
धार भोजशाला : कड़ी सुरक्षा के बीच पूजा और नमाज शुरू

धार भोजशाला : कड़ी सुरक्षा के बीच पूजा और नमाज शुरू

धार की ऐतिहासिक भोजशाला में वसंत पंचमी पर कड़ी सुरक्षा के बीच पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। सूर्योदय के साथ ही हिंदू समुदाय ने मां वाग्देवी का पूजन और अनुष्ठान प्रारंभ किया। वहीं, दोपहर में मुस्लिम समुदाय के लोग परिसर के भीतर ही निर्धारित अलग स्थान पर नमाज अदा करेंगे। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के लिए अलग-अलग समय और जगह तय की है।

UP : पूर्व सांसद के ड्राइवर के भाई की गोली मारकर हत्या

UP : पूर्व सांसद के ड्राइवर के भाई की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज के धूमनगंज में दो गुटों के विवाद में बीच-बचाव कर रहे 18 वर्षीय शमशाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शमशाद, पूर्व सांसद विनोद सोनकर के ड्राइवर का भाई था। वह अपने रिश्तेदार को बचाने मौके पर पहुंचा था। इस संघर्ष में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

माउंट एल्ब्रस पर रोहताश खिलेरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

माउंट एल्ब्रस पर रोहताश खिलेरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

हरियाणा के पर्वतारोही रोहताश खिलेरी ने 21 जनवरी 2026 को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) पर बिना ऑक्सीजन के 24 घंटे अकेले बिताकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और बर्फीली हवाओं के बीच उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के दौरान उन्हें फ्रॉस्टबाइट का भी सामना करना पड़ा, और तिरंगा लहराकर पूरे भारत का नाम रोशन किया।

ट्रेलर ने दो युवकों को बेरहमी से कुचला, मौत

ट्रेलर ने दो युवकों को बेरहमी से कुचला, मौत

नीमच के भरभड़िया फंटे पर गुरुवार रात एक बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवक ट्रेलर के नीचे फंसकर करीब 50 फीट तक घिसटते चले गए। टक्कर इतनी भीषण थी दोनों युवको के शवो को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृतकों की पहचान सरवानिया महाराज निवासी गोविंद पिता रामचंद्र रैगर और सोनू के रूप में हुई है।

बॉर्डर 2 : फैंस को लगा झटका, रद्द हुए मॉर्निंग शोज

बॉर्डर 2 : फैंस को लगा झटका, रद्द हुए मॉर्निंग शोज

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का इंतज़ार कर रहे फैंस को आज निराशा हाथ लगी। कंटेंट की डिलीवरी में देरी होने की वजह से देश भर के सिनेमाघरों में फिल्म के मॉर्निंग शोज रद्द करने पड़े। तकनीकी समस्याओं के कारण सिनेमा मालिक समय पर फिल्म चालू नहीं कर पाए, जिससे दर्शकों को वापस लौटना पड़ा। अब दोपहर के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी।

News Source: आज तक
BREAKING : दिल्ली में 10 साल की बच्ची से किया रेप, 1 गिरफ्तार

BREAKING : दिल्ली में 10 साल की बच्ची से किया रेप, 1 गिरफ्तार

दिल्ली के प्रसाद नगर से बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है । यहाँ ट्रैफिक सिग्नल पर गुलाब बेच रही 10 साल की बच्ची को मदद का झांसा देकर ई-रिक्शा चालक ने अपहरण किया और सुनसान जंगल में ले जाकर रेप किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दुर्गेश (25) निवासी फर्रुखाबाद ( यूपी ) को गिरफ्तार कर लिया है।

MP में कॉन्स्टेबल ने ड्यूटी पर खुद को मारी गोली, मौत

MP में कॉन्स्टेबल ने ड्यूटी पर खुद को मारी गोली, मौत

MP के शहडोल पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल शिशिर सिंह राजपूत (29) ने खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1:25 बजे रक्षित केंद्र की है। घटना से ठीक पहले कॉन्स्टेबल मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। फिर मोबाइल जमीन पर फेंककर कॉन्स्टेबल ने राइफल से खुद को गोली मार ली।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें