
जेल में बंद राजपाल यादव को 10 लाख रुपये देगा ये एक्टर
एक्टर और फिल्म क्रिटिक KRK ने x पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे राजपाल यादव के लिए 10 लाख रुपये देने को तैयार हैं । उन्होंने बॉलीवुड के सभी लोगों से अपील की है कि सब मिलकर 5 करोड़ रुपये इकट्ठा करें, ताकि राजपाल यादव जेल से जल्दी बाहर आ सकें । उन्होंने लिखा, ‘चलो सब मिलकर उनकी मदद करें।’







