खरगोन : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.385 KG गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
खरगोन जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को सफलता मिली है। महाराष्ट्र सीमा से लगे दामखेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पास से 3 किलो 385 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 66 हजार रुपए बताई जा रही है।




