खुशियां मातम में बदली: शादी से 5 दिन पहले दूल्हे की दर्दनाक मौत
तमिलनाडु के उसिलमपट्टी में एक दुखद हादसे ने शादी के जश्न को मातम में बदल दिया। बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करने वाले प्रसन्न वेंकटेश की शादी 28 तारीख को होनी थी, लेकिन घर लौटते वक्त उनकी बाइक वैन से टकरा गई। इस भीषण हादसे में वेंकटेश की मौके पर ही मौत हो गई।

