
ब्रेकिंग न्यूज़ : पाक में शादी में बम से हमला, 5 की मौत और 10 घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में डेरा इस्माइल खान जिले में शांति समिति प्रमुख नूर आलम मेहसूद के घर शादी समारोह के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। धमाके से छत गिरने से कई मेहमान मलबे में दब गए, जिससे बचाव कार्य में काफी मुश्किल आई। पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि यह एक आत्मघाती बम हमला था ।


