धनु राशिफल : 24 जनवरी 2026
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध होगा। काफी समय से अटके हुए काम अब गति पकड़ेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन





